2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलाडिय़ों ने दिखाया पंच का दम

ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग स्पर्धा, पलक यादव रही बेस्ट बॉक्सर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Santosh Dubey

•

Updated: 15 Jun 2018, 1:00 PM IST

Sportsmen, sports, punch, sports minister, PM, CM, national sport

खिलाडिय़ों ने दिखाया पंच का दम

सिवनी. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर जिले के हर ब्लाक में आयोजित किया गया। हर ब्लाक में कम से कम दो खेलो का आयोजन हुआ। जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सोहन लाल सेन ने बताया की सिवनी जिले के पुलिस लाइन मैदान में विभिन्न खेलो का प्रशिक्षण नियमित रूप से प्रदान किया गया। इस केम्प में राज्य एवं रास्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के साथ साथ नवीन खिलाड़ी भी भाग लिया।
इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान तैयार खिलाडिय़ों के मध्य बॉक्सिंग स्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें बालिका वर्ग में 20 किग्रा भार में प्रथम महिमा सोनी, द्वतीय आस्था प्रजापति, 22 किग्रा भार वर्ग पलक बघेल प्रथम, भूमिका यादव द्वतीय, 24 किग्राभार में प्रथम पायल यादव, द्वतीय खुशबू यादव, 26 किग्रा भार वर्ग में प्रथम मानसी यादव, 28 किग्रा भार में प्रथम भवानी वंदेबार, 30 किग्राभार में प्रथम चंद्रकुमारी भलावी, द्वतीय विदिशा विश्वकर्मा, 40 किग्रा भार में प्रथम पूनम मर्सकोले द्वतीय प्रयाशी मर्सकोले रहे।
सोहन लाल सेन ने बताया कि इस शिविर में बॉक्सिंग खेल की तकनीको के साथ-साथ बालिकाओं को विशेष प्रकार की आत्मरक्षा के गुण भी शिखाए जा रहे। जिनसे यह बदलते माहोल में भी अपनी रक्षा करने के साथ-साथ अन्य की रक्षा कर सके। यह कैंप 15 मई से 15 जून तक चलाए जिसमें आयु वर्ग 6 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ उन्होंने बताया कि नियमित उपस्थिति वाले बच्चों को खेल किट, केप शिविर के समापन अवसर पर प्रदान किया जाएगा एवं सभी को प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाएगा एवं अन्य पुरूस्कार प्रदान भी दिए जाएगा।
बखारी में हुई शांति समिति की बैठक
विकासखण्ड सिवनी के ग्राम पंचायत बखारी में गुरुवार को पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी ईद पर्व को शांति पूर्ण एवं सौहार्द के साथ मनाए जाने सभी समुदाय के लोगों ने उपस्थित होकर अपनी बात कही।
ग्रामीणों ने त्योहार के दिन पूरे समय बिजली उपलब्धता बनाए रखने, धार्मिक स्थल के आसपास व ग्राम में सफाई करने, पेयजल की व्यवस्था, सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने की बात कही। इस पर उपस्थित प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने सद्भाव से त्योहार मनाने की उम्मीद की है। इस मौके पर ग्राम के रामप्रसाद डहेरिया, शेख सोहेब, मोहम्मद कलीम, अ. समीम अंसारी, वीरेन्द्र कुमार, बिक्की साहू, शेख अब्दुल्ला, शेख सफीक सहित अन्य की उपस्थिति रही।