
सिवनी. मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव को लेकर मीडिया से चर्चा की। प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा की मोहन यादव सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इसके बाद भी चुनाव में की गई घोषणाओं पर कोई अमल नहीं किया गया। किसानों की धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का मूल्य 2700 सौ रुपए प्रति क्विंटल नहीं दिया गया। न किसानों की आय दोगुनी हुई न ही खेती लाभ का धंधा बनाए विधानसभा सभा चुनाव में यह भी घोषणा की गई थी महिलाओं को 3000 रुपए प्रति माह एवं घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। महिलाओं पर शोषण और बलात्कार प्रदेश में निरंतर जारी है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार के पास कोई रोजगार नही है। दलित आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बना हुआ है। अपराधियों को कानून का कोई डर नही है। प्रदेश की जनता पर कर्ज का बोझ और महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। प्रदेश में माफियाओं का राज है और अवैध धंधे करने वाले फल फूल रहे हैं। लोकतंत्र वार और संविधान तार-तार हो रहा है।
सरकार को जगाने का आगाज है घेराव
मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि जनहित के मुद्दे और जनता की आवाज को बुलंद करने सडक़ से सदन तक संघर्ष का शंखनाद कर कुम्भकरणी नींद में सोई भाजपा सरकार को जगाने का आगाज है यह विधानसभा का घेराव। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने भोपाल पंहुच रहे है। सिवनी जिले की चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा रहे हैं। उन्होंने जिलके किसानों से अपील कि की वह इस आंदोलन में भाग लेकर भाजपा सरकार को अपना वादा याद दिलाएं। प्रेस कान्फ्रेंस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, देवीसिंह चौहान, मोहनसिंह चंदेल, घनश्याम सनोडिया, राजिक अकील उपस्थित थे।
Published on:
16 Dec 2024 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
