वन्यप्राणी सप्ताह के अंतर्गत वन वृत्त सिवनी एवं पेंच टाईगर रिजर्व, सिवनी
द्वारा रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता
आयोजित की गई।
. वन्यप्राणी सप्ताह के अंतर्गत वन वृत्त सिवनी एवं पेंच टाईगर रिजर्व, सिवनी द्वारा रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कोई भी वन्यप्राणी तथा कक्षा तीसरी से पाचवीं तक के विद्यार्थियों ने जंगल का दृश्य, कक्षा छटवी से आठवी तक के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पशु बाघ तथा कक्षा नवमीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बारहसिंघा विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाई। इस प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के लगभग 250 प्रतिभागी उपस्थित हुए। जिसमें 140 बालक तथा 110 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के बीपी तिवारी, सवस (छिंदवाड़ा क्षेत्र), केएस सेंगर, सवस सिवनी क्षेत्र, धरमसिंह सोलंकी तथा शैलजा ठाकुर, पअ रूखड़ एवं एमएम शर्मा संलग्न अधिकारी, सिवनी वृत्त एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
सोमवार को पक्षी पहचान प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12 बजे से सहभागिता भवन, वन वृत्त कार्यालय, जियारत नाका, सिवनी में रखा गया है।