6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम में भाजपा का दबदबा और मजबूत, 10 नामित पार्षदों ने ली शपथ

शहर की सरकार यानी नगर निगम में भाजपा का दबदबा और बढ़ गया है। सोमवार को जीआईसी सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 10 नामित पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर की सरकार यानी नगर निगम में भाजपा का दबदबा और बढ़ गया है। सोमवार को जीआईसी सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 10 नामित पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महापौर डा. उमेश गौतम ने सभी नामित पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम बोर्ड में भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या 52 से बढ़कर 62 हो गई है।

16 मार्च को हुई थी नामित पार्षदों की घोषणा

शासन ने 16 मार्च को बरेली नगर निगम के लिए 10 नामित पार्षदों की घोषणा की थी। सोमवार सुबह 11 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई। नगर निगम बोर्ड में कुल 80 पार्षदों का प्रावधान है, लेकिन तीन पार्षद—अरेंद्र अरोरा कुक्की, संजू देवी और संजय राय—के निधन के कारण फिलहाल सदस्यों की संख्या 77 रह गई है।

भाजपा की ताकत बढ़कर 62 पर पहुंची

नगर निगम बोर्ड में पहले से भाजपा के 52 पार्षद थे। अब 10 नामित पार्षदों के शामिल होने से भाजपा की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। अन्य सीटों पर सपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद हैं। महापौर डा. उमेश गौतम ने बताया कि नामित पार्षद भी आम पार्षदों की तरह शहर के विभिन्न वार्डों में जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को देखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इन नामित पार्षदों ने ली शपथ

शपथ लेने वाले नामित पार्षदों में ज्ञान प्रकाश लोधी, गौरव सक्सेना, रामबहादुर मौर्य, सुमित सैनी, हरीश बाबू वाल्मीकि, कमला देवी कश्यप, वीरेंद्र, हरिओम गौतम, अशोक चौहान और राजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनमें कमला देवी कश्यप एकमात्र महिला नामित पार्षद हैं।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एडवोकेट अनिल सक्सेना और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग