23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

देखिए मानस्तम्भ में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के साथ हुआ महाभिषेक

मुख्यालय के शुक्रवारी क्षेत्र जैन मंदिर परिसर में हुआ आयोजन

Google source verification

सिवनी. वर्ष 1985 में मुनि पुष्पदंत सागर महाराज की प्रेरणा से एवं आचार्य विद्यासागर महाराज ने 1991 में पंचकल्याणक एवं त्रय गजरथ परिक्रमा पूर्वक मानस्तम्भ वेदिका में प्रतिष्ठित भगवान ऋषभदेव के चतुर्मुखी जिन बिम्बों का महाभिषेक प्रतिवर्ष अनुसार पूर्ण विधि-विधान से अरुण कटंगी वाले के मार्गदर्शन में सकल दिगम्बर जैन समाज सिवनी के तत्वावधान में किया गया।
सिद्ध चक मंडल विधान के दौरान हुए मानस्तंभ महाभिषेक में भक्ति भाव से श्रद्धालुओं ने श्रीजी का क्रम से मानस्तंभ वेदिका मे क्रम बार चाली के माध्यम से ऊपर पहुंच कर अभिषेक किया गया। इस अवसर पर सुदर्शन बाझल, निर्मल बाझल, प्रदीप सेठ, निरपेंद पटेल, मिलन बाझल, धन्य कुमार दिवाकर, आनंद सेठ, संजय नायक, विपनेश जैन, सुबोध सिंघई, प्रफुल्ल, विशाल बाझल, डॉ.अपूर्व, विवेक बाझल, समीर, ऋ षि, पारस जैन आदि श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

घंसौर में 16 दिवसीय शांति विधान तपोमति माता की ससंघ उपस्थिति में हो रहा

घंसौर. स्थानीय पाŸवनाथ जिनालय में जैनों के महापर्व 16 कारण के मंगल अवसर पर विराजमान आर्यिका 105 तपो मती माता के ससंघ सानिध्य में 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का आयोजन 22 मार्च से 6 अप्रैल तक होना है। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधान भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है।
ससंघ माता के उपदेश प्रतिदिन विधान के साथ हो रहे हैं। धर्म की महती प्रभावना हो रही है। प्रतिदिन अभिषेक पूजन किया जा रहा है, शाम को आर्यिका माता के सानिध्य में आचार्य भक्ति के पश्चात रात्रि में भव्य आरती की जा रही है। प्रतिदिन की तरह पुण्य अर्जक परिवारों की ओर से 48 दीपों के माध्यम से श्री भक्तांबर का पाठ लय एवं वाद्य यंत्रों के साथ किया जा रहा है। सकल दिगंबर जैन समाज घंसौर आयोजन में सहभागी बन रहा है।