26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण बैठे आंदोलन पर

समूह की अध्यक्ष, सचिव पर कार्रवाई की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 4 Oct 2016, 11:39 AM IST

seoni

seoni


सिवनी.
विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के लिए भोजन पका रहे स्व-सहायता समूह पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों व समूह की सदस्यों ने अध्यक्ष, सचिव के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते सोमवार से सिवनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिनोतिया में अनशन शुरु कर दिया है। वहीं तीन दिन में कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

अनशन पर बैठे सदस्यों ने बताया कि शारदा स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने अनशन के पूर्व कलेक्टर को इस सम्बंध में शिकायत भी कर चुके हैं। अनशनरत महिलाओं ने बताया कि समूह के द्वारा प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला हिनोतिया एवं आंगनबाड़ी केन्द्र किरकीरांजी, पतरई, नरवाखेड़ा में मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन बीते सात सालों से समूह की बैठक नहीं लिए जाने का आरोप सदस्यों ने लगाया है। वहीं कहा है कि अध्यक्ष व सचिव के द्वारा मनमानी करते हुए खाना भी ठीक नहीं बनाया जा रहा है। जिसको लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा भी कार्य में सुधार के लिए बार बार कहा जाता रहा है। इस मामले में जांच करते हुए समूह की अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण सोमवार से अनशन प्रारंभ किया है।

महिला सदस्यों व ग्रामवासियों ने प्रशासन को एक बार फिर आगाह करते कहा है कि अपनी मांगों को लेकर वे तीन दिन तक क्रमिक अनशन करेंगे व चौथे दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।