
सिवनी. जिस लड़की को महिला को घर में रहने के लिए किराए पर कमरा दिया उसी लड़की ने बेरहमी से तवे से हमला करने के बाद चाकू से गला रेतकर मकान मालकिन की हत्या कर दी। बेरहमी से कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद कॉलेज गर्ल ने पहले तो तौलिये से अपने शरीर पर पड़े खून के छींटों को साफ किया और फिर बाथरूम में नहाने चली गई। खून से सने कपड़ों को भी धो दिया। इतना सब करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए कॉलेज गर्ल कपड़े बदलकर तैयार होकर मकान मालकिन के घर की सीढ़ियों के पास आकर खड़ी हो गई थी लेकिन उसके जुर्म का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
किराएदार कॉलेज गर्ल निकली कातिल
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिवनी के भैरोगंज महाराज बाग में 2 जून को एक बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश उसके ही घर से बरामद हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला को किसी चीज से सिर पर वार करने और फिर चाकू से गला रेतना सामने आया था। महिला का नाम मधु तिवारी था। जब पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तो जल्द ही पुलिस के हाथ कातिल तक पहुंच गए। कातिल मधु के घर में ही किराए से कमरा लेकर पढ़ाई करने वाली रुपाली बघेल निकली है जो कि कॉलेज की छात्रा है और जैतपुर की रहने वाली है।
किराए को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक आरोपी कॉलेज गर्ल रुपाली बघेल जनवरी 2023 से मधू के मकान में किराए से रह रही थी। कुछ दिनों से मकान मालकिन मधू और किराएदार रुपाली के बीच किराये और बिजली बिल को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के दिन 02 जून को भी जब रुपाली कोचिंग से लौटी तो मधू का उसके साथ किराए को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान मधू ने रुपाली को धमकी देते हुए उसके कैरेक्टर को लेकर गलत बातें कहते हुए उसके माता-पिता को बताने की धमकी दी। जिससे रूपाली इस कदर भड़की की किचन में रखे तवा, चाकू से मकान मालकिन मधू पर हमला कर दिया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या कर नहाया मिटाए सबूत
आरोपी रुपाली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पता चला है कि मकान मालकिन मधू को मौत के घाट उतारने के बाद रूपाली ने अपने शरीर पर लगे खून को पास ही रखे तौलिए से साफ किया था और फिर नहाने चली गई थी। नहाने के बाद उसने खून से सने कपड़े भी धो दिए थे और फिर तैयार होकर वापस नीचे आकर खड़ी हो गई थी जिससे उस पर किसी को शक न हो।
देखें वीडियो- ऐसी बारात जिसमें पुलिस बनी बाराती और खाए पत्थर
Published on:
06 Jun 2023 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
