
सिवनी. मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनसुनवाई में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में तहसील छपारा अंतर्गत शिवनगर वार्ड निवासी श्यामबती बाई ने आवासीय पट्टा दिलाए जाने को लेकर आवेदन दिया। वहीं तहसील बरघाट अंतर्गत ग्राम बम्हनी निवासी आवेदक की बीपीएल पर्ची बनाए जान, वार्ड नंबर 10 बरघाट निवासी प्रदीप कुमार भालेकर ने पिता की मृत्यु उपरांत उनकी पेंशन राशि दिलाए जाने, तहसील लखनादौन अंतर्गत ग्राम धूमा निवासी सुनीता साहू ने सहारा इंडिया में जमा की गई राशि दिलाए जाने, तहसील कुरई अंतर्गत ग्राम कमकासुर निवासी दुर्गेश कुमार एवं अन्य ने ग्राम में पेयजल की समस्या का निराकरण किए जाने, तहसील घंसौर अंतर्गत ग्राम चटुआ सारसडोल निवासी बबीता उइके ने आवासीय मकान के लिए भूमि दिलाए जाने, तहसील सिवनी अंतर्गत ग्राम सरेखाटोला निवासी बैधनाथ गड़ेवाल ने राजस्व रिकार्ड में नाम सुधारे जाने, ग्राम लूघरवाडा सिवनी निवासी उमाशंकर बाजपेयी ने आर्थिक सहायता दिलाये जाने, ग्राम धोबीसर्रा कुरई निवासी अशोक ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने, तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम सरंउी सरेखा निवासी चिंतामन पारधी ने भूमि खसरा नंबर को ऑनलाईन दर्ज कराए जाने, ग्राम विजयपानी बरघाट निवासी योगेंद्र सिंह पटले ने धान की राशि दिलाए जाने, तहसील धनौरा अंतर्गत ग्राम पिपरिया भसूडा निवासी चैनसिंह उइके ने धान उपार्जन में स्लाट बुकिंग एवं ओटीपी आने के बाद भी धान की एन्ट्री न होने, ग्राम देवघाट केवलारी निवासी सविता बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम कुडोपार बरघाट निवासी धन्नूलाल धुर्वे ने भूमि का रिकार्ड नक्शा, खसरा सुधार किए जाने, ग्राम बोथिया केवलारी निवासी नंदू उर्फ राजकुमार ने पट्टे में सुधार कराए जाने, तहसील लखनादौन अंतर्गत ग्राम आदेगांव निवासी दस्सू लाल एवं अन्य ने भूमि का विधिवत विभाजन बटवारा कराए जाने, ग्राम देवकरण टोला केवलारी निवासी देवलाल एवं अन्य ने नाली निर्माण कराए जाने, वैष्णवी नगर चूनभट्टी पलारी सिवनी निवासी अर्चना नामदेव एवं समस्त ग्रामवासी ने नलजल योजना अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने, ग्राम छिंदग्वार सिवनी निवासी दुजिया धुर्वे ने निराश्रित बच्चों के अध्यापन कार्य के लिए शासन की योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने विषयक सहित कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण किए जाने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
Published on:
11 Feb 2026 04:10 pm
