26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतलहर में हुई फसल क्षति का होगा सर्वे, आंकलन

कार्यालय राहत आयुक्त ने कलेक्टर को जारी किए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 18 Jan 2017, 11:43 AM IST

cold, burned, farmer, Collectorate

cold, burned, farmer, Collectorate


सिवनी.
बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है, ऐसे में फसल क्षति होने का अंदेशा भी बन गया है, इस स्थिति में किसानों को हुई किसी भी तरह की क्षति के लिए राज्य शासन ने कलेक्टर को आदेशित कर विस्तृत सर्वेक्षण कर फसल क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।

मप्र के राहत आयुक्त एवं प्रमुख सचिव राजस्व के 14 जनवरी को हस्ताक्षरित पत्र में कलेक्टर को निर्देशित कर कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप दर्ज किया जा रहा है। जिससे कई स्थानों पर तापमान में भारी गिरावट हुई है।

यदि आपके जिले में पाला एवं शीतलहर से फसल क्षति अथवा अन्य क्षति हुई हो तो तत्काल प्रारंभिक रिपोर्ट कार्यालय राहत आयुक्त भोपाल को भेजी जाए एवं आरबीसी खण्ड 6 क्रमांक 4 के प्रावधानों के अनुसार विस्तृत सर्वेक्षण किया जाकर क्षति का आंकलन कर प्रतिवेदन तत्काल कार्यालय राहत आयुक्त के ई-मेल एड्रेस पर अनिवार्यत: भेजने को निर्देशित किया गया है।