6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामजनों से जल संरक्षण, जल संवर्धन तथा ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

less than 1 minute read
Google source verification

साजपानी में हुआ आयोजन

सिवनी. कलेक्टर शीतला पटले ने धनौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत साजपानी में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामजनों से जल संरक्षण, जल संवर्धन तथा ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली एवं सभी से इसमें सक्रिय सहभागिता करने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने ग्रामवासियों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।