6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा का पान, हरि का ध्यान समस्त दु:खों का विनाशक : रविकान्त पाण्डेय

ग्राम पिंडरई में मां वैनगंगा का किया पूजन, अभिषेक

less than 1 minute read
Google source verification
Ganga, Narmada, Gau, Geeta, Ganga Mahamanch, Dharma, Sanskar, Spirituality, Aquarius, Prayag

गंगा का पान, हरि का ध्यान समस्त दु:खों का विनाशक : रविकान्त पाण्डेय

सिवनी. गौ, गीता, गंगा महामंच द्वारा चलाए जा रहे हर-हर गंगे अभियान के अंर्तगत ग्राम पिंडरई मे लोगों को संबोधित करते हुए पं. रविकान्त पाण्डेय ने कहा कि गंगा का पान और हरि का ध्यान समस्त दु:खों का विनाशक, समस्त सुख और एश्वर्यों को प्रदान करने वाला मोक्षकारी है। वैनगंगा के पवित्र जल का पान करते ही प्राणी मात्र की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती है।
पं. सुमित चौबे ने बताया गया कि हमारी गंगा तो वैनगंगा है। इसकी महत्ता गंगा से कम नही है। हर-हर गंगे अभियान के अंतर्गत ग्राम पिंडरई में मां वैनगंगा का पूजन अभिषेक किया गया। गौ, गीता गंगा महामंच द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर लोगों के बीच गंगा के धार्मिक आध्यत्मिक महत्व का प्रतिपादन किया जा रहा है। गौ, गीता, गंगा के अस्तित्व को किस प्रकार हमारे द्वारा जाने अनजाने नुकसान पहुंचाया जा रहा है इस बात से लोगों को अवगत करा उन्हे जागरूक किया जा रहा है।
ग्राम पिंडरई में गौ, गीता, गंगा के प्रति आस्थानवित लोगों के बीच पं. रविकान्त पाण्डेय ने मां वैनगंगा को साफ स्वच्छ रखने की सलाह देते हुए कहा कि पूजन सामग्री से बचे अवशिष्ट वे पदार्थ जैसे पॉलीथिन, डिब्बे, मोम हानिकाकर पदार्थों से बनी सामग्री, रंग, विशाक्त केमिकल युक्त वे सभी सामग्री जो कि गंगा व पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं, उन्हें गंगा मे प्रवाहित न करें। इन्हें प्रदूषित होने से बचाए तभी सच्चे अर्थों में हम गंगा भक्त कहलावेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में इसी आस्था के जागरण के लिए गौ, गीता, गंगा महामंच द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।