1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आई दहाड़ने की आवाज, जाकर देखा तो कुएं में मिले बाघ और जंगली सुअर, देखें वीडियो

Tiger viral video : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुएं में गिरे बाघ और जंगली सुअर को देख सभी ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकरी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 4 Feb 2025, 8:46 PM IST

Tiger viral video

Tiger viral video

Tiger viral video :मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुएं में गिरे बाघ और जंगली सुअर को देख सभी ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकरी दी। जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने कुएं में लकड़ी के लट्ठे डाल दिए थे, जिनके सहारे काफी देर तक बाघ ठहरा रहा। सुचना मिलते ही वन विभाग(Tiger viral video) का अमला घटनस्थल के पास पंहुचा। लोगों का कहना है कि शिकार के लालच में दोनों कुएं में गिरे हैं।

रेस्क्यू शुरु

जानकारी के मुताबिक, पेंच टाइगर रिजर्व(Pench Tiger Reserve) सिवनी के कुरई सामान्य वनमंडल अंतर्गत पिपरिया गांव में मंगलवार को सुबह लोगों ने कुएं से बाघ की दहाड़ सुनी। आवाज सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुएं के पानी में एक बाघ और एक जंगली सुअर जान बचाने के लिए तैर रहे थे। तब ग्रामीणों ने पेंच टाइगर रिजर्व और वन अमले को सूचना दी। वन्यजीवों की जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने कुएं में लकड़ी के लट्ठे डाल दिए थे, जिनके सहारे काफी देर तक बाघ ठहरा रहा। कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और रस्सी, जाल और अन्य उपाय करते हुए बाघ और सुअर का रेस्क्यू शुरु किया।

खुले कुएं बन रहे मौत का वजह

वन क्षेत्र में खेत और गांव के आसपास के खुले कुएं में लगातार हादसे हो रहे हैं। एक महीने पहले भी कुरई क्षेत्र के ही गांव के कुएं में गिरने से एक बाघ की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई अलग-अलग इलाकों में वन्यजीवों के कुएं में गिरने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कुएं को जाली लगवाने या मुंडेर ऊंची करवाने के लिए गंभीर नहीं है। जबकि विभाग के पास इस काम के लिए राशि भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- रात डेढ़ बजे महिला कर्मचारी से घर पर मिलने आए SDO, सुबह तक नहीं निकल पाए बाहर…