1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसा सरकारी काम! आधी रात को महिला के घर पहुंच गए SDO साहब…

MP NEWS: वन विभाग में पदस्थ हैं एसडीओ और महिला भी वन विभाग में है कर्मचारी, पति का आरोप पत्नी व एसडीओ में चल रहा अफेयर...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Feb 2025, 4:46 PM IST

TIKAMGARH

MP NEWS: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक महिला कर्मचारी के साथ एसडीओ साहब रातभर घर में बंद रहे। सुबह जब ताला खुला तो बाहर पुलिस और मीडिया खड़ी हुई थी सवाल हुआ तो बोले- सरकारी काम से मिलने आए थे लेकिन रात डेढ बजे क्या सरकारी काम था इसका जवाब एसडीओ नहीं दे पाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला कर्मचारी के घर पर जो एसडीओ रात भर बंद रहे वो मंडला में वन विभाग में पदस्थ हैं और रात करीब डेढ़ बजे वन विभाग में ही पदस्थ महिला कर्मचारी से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे।

एसडीओ के घुर में घुसते ही पति ने लगाया ताला

बताया जा रहा है कि मंडला में वन विभाग में पदस्थ एसडीओ शुक्रवार की आधी रात को महिला कर्मचारी के घर पर मिलने के लिए पहुंचे थे। महिला के पति को एसडीओ व पत्नी के बीच हुई चैटिंग से इस बात की भनक लग गई फिर क्या था पति ने पत्नी व एसडीओ को रंगेहाथ पकड़ने की ठान ली। रात डेढ़ बजे जैसे ही एसडीओ घर में दाखिल हुए तभी पति ने घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। जिसके बाद रातभर एसडीओ और महिला कर्मचारी घर में बंद रहे।


सुबह पुलिस-मीडिया की मौजूदगी में खुला ताला

सुबह होते ही महिला कर्मचारी और एसडीओ को जब पता चला कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है तो उन्होंने ताला खोलने के लिए आवाज लगानी शुरू की। सुबह-सुबह हो रहे शोर को सुनकर कॉलोनी का माहौल गरमा गया और लोग जमा हो गए। इसी बीच पुलिस और मीडिया भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ताला खोला और एसडीओ और महिला कर्मचारी को अपने साथ थाने ले गई। लगभग एक घंटे की पूछताछ के बाद दोनों के बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया।


यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के पैसे लेकर भागी मां..अब प्रेमी संग बसाएगी घर


पति ने लगाए गंभीर आरोप

एसडीओ और पत्नी को घर में बंद करने वाले पति ने पुलिस थाने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी वन विभाग में पदस्थ है और उसे पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 2014 में उसकी दूसरी शादी मेरे साथ हुई। आरोपी एसडीओ की पोस्टिंग भी पहले टीकमगढ़ में ही थी। यहीं पर पोस्टिंग के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। उसे इस बात का पता तब चला जब पत्नी का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और शक होने पर जब उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो चैटिंग ने सब उजागर कर दिया। मोबाइल चैटिंग के जरि ही उसे पता चला था कि शुक्रवार रात को एसडीओ घर पर मिलने के लिए आने वाले हैं।


यह भी पढ़ें- होटल के कमरा नंबर 301 में गर्लफ्रेंड के साथ था, शराब पी..शक्तिवर्धक दवा ली और फिर…

महिला कर्मचारी की सफाई

वहीं इस पूरे मामले में महिला कर्मचारी ने बताया कि उसकी विभागीय जांच चल रही है। 4 फरवरी को उसकी पेशी है, अपना जवाब बनवाने के लिए अधिकारी को बुलाया था। उसका कहना था कि काम के कारण वह लेट हो गए थे तो रात को पहुंचे थे। वहीं उसके पति ने उसे बदनाम करने के लिए यह सब किया है।

यह भी पढ़ें- आईफोन..डायमंड रिंग..हर डिमांड की पूरी फिर भी गर्लफ्रेंड ने एक्स को चुना, बॉयफ्रेंड ने खर्च किए 80 लाख