
सिवनी में अनुराग ठाकुर की प्रेस कांफ्रेंस...।
अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म के सवाल पर कहा कि यूपीए का चोला बदलकर कांग्रेस ने 'घमंडिया गठबंधन' बनाया है। घमंडिया गठबंधन के नेता आए दिन सनातन धर्म का अपमान करते हैं, बाबा साहब के संविधान की धज्जियाँ उड़ाते हैं, फिर भी सोनिया जी- राहुल जी होंठ क्यों सिले बैठे हैं? इस मौन समर्थन की वजह क्या है?
ठाकुर सोमवार को सिवनी में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। यात्रा के पूर्व प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ठाकुर ने कहा कि सनातन को गाली देने के लिए कांग्रेस के एक के बाद एक नेता आगे आ रहे हैं। राहुल गांधी विदेश में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। हम लोग जनता के बीच जाकर जनता से आशीर्वाद ले रहे हैं। राहुल गांधी विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं। भारत में उनके नेता सनातन और हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सनातन के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं बोला, इसका मतलब कांग्रेस इन सभी के समर्थन में है।
ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन संस्कृति का सम्मान करती है। ठाकुर ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम बना रही है। कांग्रेस नेता कभी रामभक्त बन जाते हैं, तो कभी कृष्णभक्त तो कभी शिवभक्त।
कमलनाथ पर निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के विकास को रोकने का काम किया। कमलनाथ जब सीएम बने तो उन्होंने बीजेपी की जनहितैषी योजनाएं बंद कर दी थी। इन्होंने मध्यप्रदेश के विकास को रोकने का काम किया।
Updated on:
11 Sept 2023 07:08 pm
Published on:
11 Sept 2023 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
