13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unique Art: जड़ व सूखी लकड़ी से बना दी भगवान भोलेनाथ की आकृति, देखें वीडियो

unique shiva statue- बरगद की जड़, चंदन की सूखी डाली से बनाई भगवान शिव की कृति...>
2 min read
Google source verification

सिवनी

image

Manish Geete

Jul 20, 2022

seoni-1.png

सिवनी. सिवनी के युवा बिक्की कश्यप ने पेड़ की जड़ और लकड़ी से भगवान भोलेनाथ की आकर्षक आकृति तैयार की है। आजाद वार्ड निवासी बिक्की ने ‘पत्रिका’ को बताया कि बचपन से बेकार चीजों को एकत्र कर कुछ अलग बनाने की कोशिश करता रहा। पढ़ाई के साथ-साथ इस क्षेत्र में रुचि बढ़ती गई। धीरे-धीरे अपनी बनाई कलाकृतियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा, जिसे खूब सराहना मिली। इससे मनोबल बढऩे लगा। दूसरे लोग साथ जुड़ते गए और नए-नए आइडिया मिलने लगे।

बिक्की ने बताया कि मठ मंदिर परिसर में सावन माह की शुरुआत के पूर्व से ही चंदन की सूखी लकड़ी, टोकनी और बरगद के पेड़ की जड़ों को एकत्र कर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक रूप तैयार कर दिया। उसके इस कार्य में राहुल रघुवंशी का योगदान है। शिव की आकृति तैयार करने में 25 दिन का समय लगा है। मठ मंदिर आने वाले श्रद्धालु उसकी कलाकृति को खूब सराह रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

https://dai.ly/x8ckpne

विक्की ने बताया कि भगवान शिव की कलाकृति बनाने के लिए सबसे पहले एक गड्ढा खोदा। इसके बाद पेड़ से काटकर लाई गई टहनी को उसमें खड़ाकर मिट्टी से भर दिया। बीते दिनों आई आंधी में उसने सहयोगी के साथ लकडिय़ों को एकत्र किया था। उसको टहनी से जोडऩे के बाद उसमें जंगल से लाई गई बरगद की जड़, टोकनी और अन्य सामानों का उपयोग कर भोलेनाथ और नाग की आकृति तैयार कर दी। भगवान भोलेनाथ की आकृति को देखने के लिए शहरभर के लोग मठ मंदिर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः भूमिपुत्र अंगारेश्वर मंदिरः मंगल के ताप को नष्ट करने के लिए यहां होती है शिव की पूजा