17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हा बाहर करता रहा इंतजार, अंदर दुल्हन ने इत्मिनान से दिया एग्जाम, देखें वीडियो

शादी के बाद परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, कॉलेज के बाहर दूल्हे ने किया इंतजार, एग्जाम के बाद प्रिंसिपल, स्टाफ और छात्राओं ने धूमधाम से दी विदाई...

less than 1 minute read
Google source verification
seoni.jpg

शादी के लाल जोड़े में सोलह श्रंगार कर जब दुल्हन परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया। दुल्हन ने इत्मिनान के साथ परीक्षा दी और दूल्हे राजा बाहर अपनी दुल्हन का इंतजार रहे। बाद में जब एग्जाम खत्म हुआ तो दुल्हन बाहर आई और कॉलेज के प्रिंसिपल व स्टाफ ने मिलकर दुल्हन को नेग देकर धूमधाम से दूल्हे राजा के साथ विदा किया। मामला सिवनी जिले के केवलारी कॉलेज का है।

ससुराल जाने से पहले दिया एग्जाम
सिवनी के रहने वाले सचिन यादव की शादी केवलारी की रहने वाली पूजा यादव के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख 13 फरवरी तय थी जिस पर सचिन यादव बारात लेकर पूजा के घर पहुंचे और वहां दोनों की धूमधाम से शादी हुई। पूजा एमए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है और जिस दिन उसकी विदाई थी उसी दिन उसका एग्जाम था। इसलिए विदा होने के बाद सीधे पूजा दुल्हन के ही जोड़े में दूल्हे सचिन के साथ केवलारी शासकीय कॉलेज में एग्जाम देने पहुंची। जब तक पूजा ने एग्जाम सेंटर में एग्जाम दिया दूल्हा सचिन बाहर इंतजार करता रहा।
देखें वीडियो-

पेपर के बाद हुई विदाई
जैसे ही कॉलेज के प्राचार्य एसएन डेहरिया और अन्य टीचर्स को इस बात की जानकारी लगी की पूजा की शादी के दूसरे ही दिन उसका एग्जाम है तो उन्होंने दुल्हन पूजा व दूल्हे सचिन के परिजन से मिलकर उन्हें इस बात की समझाइश दी थी कि वो पूजा को एग्जाम देने दें। पूजा की पढ़ाई के प्रति रूचि और टीचर्स की बात सुनकर मायके व ससुरालवालों ने भी इस पर रजामंदी दे दी थी। एग्जाम देने के बाद जैसे ही पूजा बाहर आई और दूल्हे सचिन के साथ जाने लगी तो कॉलेज के प्राचार्य व स्टाफ ने उन्हें नेग देकर विदाई भी दी।

देखें वीडियो-