
भीमगढ़ बांध में भरा लबालब पानी
सिवनी. हाल ही के दिनों में हुई जोरदार बारिश के बाद एशिया का पहला मिट्टी का बांध संजय सरोवर बांध में काफी पानी भरा है। जिला मुख्यालय में पेयजल की आपूर्ति करने वाले और जिले के साथ बालाघाट में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था इसी बांध से होती है।
हालांकि इस बार जैसी बारिश होना था वैसी नहीं हुई है जिसके चलते बांध के गेट खोलने की आवश्यकता तो नहीं हुई लेकिन बांध की नहर से पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में जिले में बारिश हो सकती है।
फिलहाल बांध का जल स्तर ५१4.80 मीटर के आसपास बना हुआ है जो कि बारिश के दिनों में फुल लेबल माना जाता है। लबालब भरे बांध को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बांध के पास पहुंच रहे हैं। यहां पर सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रात में यहां लाइटें बंद होने के कारण लोग निराश होते हैं। आसपास में रुकने की व्यवस्था न होने के कारण भी लोगों को शाम होने के पहले ही वापस लौटना पड़ता है। बांध को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए योजना अभी कागजों में है। प्रशासन इस बांध में नौकायन जैसी गतिविधियां शुरु करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही बांध के आसपास होटल आदि बनाए जाने का प्रस्ताव है।
पिछले साल से इस बार हुई अधिक वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष 540.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी जबकि अगस्त माह में अभी तक इस वर्ष 655 मिमी वर्षा हुई है। वहीं लखनादौन में सबसे कम बारिश 390 मिमी दर्ज हुई है और सबसे ज्यादा छपारा 932.3 मिमी में दर्ज की गई है। सिवनी में 707.8मिमी, कुरई 585 मिमी, बरघाट 811 मिमी, केवलाी 773.6 मिमी, धनौरा 631.3 व घंसौर में 655 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
जल स्तर ठीक
अभी तक बारिश ठीक-ठाक ही हुई है। हालांकि कृषि के हिसाब से बारिश कम ही हुई है। बांध का जल स्तर ५१4.80 मीटर के आसपास है। उम्मीद है कि आगे भी अच्छी बारिश होगी जिससे किसानों को आने वाली फसलों के लिए पानी की दिक्कत नहीं होगी।
बीएस उइके, एसडीओ सिंचाई विभाग
Published on:
28 Aug 2018 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
