
सिवनी. एक मां ने अपने बच्चे के लिए हटकर सोचा। महज सात माह की उम्र से ही उसे शिक्षित करने लगी। परिणाम यह रहा कि उसे महज तीन साल में जनरल नॉलेज, साइंस पर अच्छी पकड़ हो गई। जिसके दम पर सिवनी केअशोक वार्ड निवासी तीन वर्षीय अनाबिया खान ने इन्फ्लूऐंसर बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर जिले को गौरवान्वित किया। जयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। बच्ची की प्रतिभा को देखते हुए यंग अचीवर ओलम्पियाड दिल्ली में आयोजित समारोह में इंडिया स्टार रिपब्लिक अवार्ड 2025 प्रदान किया गया। विलक्षण प्रतिभा की धनी अनाबिया की इस उपलब्धि में उनकी मां 28 वर्षीय सिमरन अली का महत्वपूर्ण योगदान है। सिमरन ने साइंस में एमएससी की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि बच्चों की ब्रेन मेमोरी ज्यादा तेज होती है। यह साइंस में प्रूव है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अधिकतर बच्चे मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं और कार्टून सहित अन्य वीडियो देख रहे हैं। इससे उनका माइंड तो शॉर्प हो रहा है, लेकिन इसके दुष्परिणाम अधिक देखने को मिल रहे हैं। मैंने प्रारंभ से ही अपनी बिटिया को खेल-खेल में ही विभिन्न जानकारी दी। जब वह महज सात माह की थी तभी से उसे फ्लैश कार्ड दिखाना शुरु किया। इसमें फलों के नाम, जानवरों के नाम सहित अन्य जनरल नॉलेज शामिल थे। परिणाम यह रहा कि वह सबकुछ पहचाने लगी। उसे मोबाइल स्क्रीनिंग से दूर रखा। कविता के माध्यम से जानकारी देती रही। हर पल उसे सिखाती रही। इसकी वजह से उसका नॉलेज बढ़ता चला गया। उसे सामान्य ज्ञान एवं साइंस पर अच्छी पकड़ हो गई।
ऑनलाइन किया आवेदन, हो गया एक्सेप्ट
मां सिमरन ने बताया कि उनकी एक ही बेटी है। उनके पति सैफ खान व्यापारी हैं। सिमरन अपना पूरा समय बेटी को देती हैं। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जानकारी जुटाई और फिर इन्फ्लूऐंसर बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए आवेदन किया। सिमरन कहती है कि उनका अगला लक्ष्य है कि बेटी ओलम्पियाड में इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचे और देश को गौरवान्वित करे।
अनाबिया को यह सब है याद
तीन वर्षीय अनाबिया को इंसान में होने वाली बीमारी के नाम, एक मिनट में एक से साठ तक पीरिओडिक टेबल, भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानियां, सोलर सिस्टम में कितने ग्रह हैं, मानव शरीर के पांचन तंत्र के अलग-अलग हिस्से तथा उनके नाम, भारतीय मुद्रा पर कितनी भाषाएं अंकित हैं, अनेकों राष्ट्र के राष्ट्रीय ध्वज को पहचानने कि क्षमता इत्यादि एवं अन्य जानकारियां उसे जुबानी याद है।
Published on:
29 Jan 2025 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
