25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विशालकाय बाघ कलाकृति देख रह जाएंगे हैरान, हुआ अनावरण

कलाकृति 17 फीट 6 इंच ऊंची, 40 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी है।
less than 1 minute read
Google source verification


सिवनी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा पर्यटन परिसर में लोहे के स्क्रैप मटेरियल से बनी विश्वस्तरीय विशालकाय बाघ कलाकृति का अनावरण किया। कलाकृति का निर्माण सिवनी जिले के कलाकारों द्वारा ऋषभ कश्यप के नेतृत्व में लगभग 200 दिनों में किया गया। इसमें पुरानी साइकिलें, पाइप, जंग लगी चादरें व अन्य स्क्रैप सामग्री का उपयोग किया गया है। यह कलाकृति 17 फीट 6 इंच ऊंची, 40 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी है। वल्र्ड रिकॉर्ड एकेडमी के अनुसार अब तक की सबसे बड़ी बाघ कलाकृति अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में 8 फीट ऊंची और 14 फीट लंबी है, जिससे पेंच की यह कलाकृति आकार में कहीं अधिक बड़ी है।