- पंचायत उप चुनाव में 288 में से 199 पंच निर्विरोध निर्वाचित- एक ग्राम पंचायत और 13 पंच पद के लिए होगा मतदान- 76 पंच पदों के लिए नहीं आए आवेदन, कई आवेदन हुए निरस्त
शहडोल. पंचायत उप निर्वाचन में 199 पंचो का चयन ग्रामीणों ने आपसी सहमति से ही कर लिया है। जिसे जानकार अच्छी पहल बताते हैं। जानकारों की मानें तो ज्यादातर वार्डों में मदताताओं की संख्या बहुत कम होती है। आपसी तालमेल बना रहे और किसी प्रकार का आपस में मन-मुटाव न हो इसे देखते हुए ग्रामीण समझदारी का परिचय देते हुए एक नाम चुनकर सहमति बनाकर निर्विरोध पंच चुन लिया जाता है। पंचायत उप चुनाव में कुल 288 पंच पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होनी थी। आवेदन के बाद 288 में से 199 पंचो का निर्वाचन निर्विरोध होने के बाद 13 पंच पदों के लिए ही मतदान होगा। जबकि 76 पंच पद में से ज्यादा के लिए आवेदन ही नहीं आए जहां के लिए आवेदन आए भी थे तो वह किसी ने किसी कारण से निरस्त हो गए। ऐसे में 76 पंच पद फिर से खाली रह गए।
नाम निर्देशन प्रक्रिया पूरी, अब होगा मतदान
पंचायत उप चुनाव में नाम निर्देशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पंच के 288 पदों में से सिर्फ 13 में ही आगामी 5 जनवरी को मतदान होने हैं। जबकि जनपद पंचायत गोहपारू की ग्राम पंचायत पाथर में सरपंच पद के लिए ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा। वहीं पंच पद के लिए मतपर्ची से मतदान प्रक्रिया पूरी होगी।
एनओसी के चलते निरस्त हुए आवेदन
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत ब्योहारी में 124 पंच पद के लिए कुल 139 आवेदन प्राप्त हुए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर आवेदन दस्तावेजों के अभाव में निरस्त हो गए। 124 पद में से सिर्फ 56 आवेदन ही स्वीकृत हो पाए। जिनमें से 54 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं 2 पंच पद के लिए मतदान होगा। वहीं 68 पंच के पद यहां अभी भी खाली है।
देखें वीडियो-