5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर के लोगों पर दो करोड़ रुपए का संपत्तिकर बकाया

नपा ने जारी की सूची, ३०० लोगों पर ५० हजार से ज्यादा बकाया

2 min read
Google source verification
2 million rupees owed on the people of the city

2 million rupees owed on the people of the city

शहडोल. नगर को लोगों पर २ करोड़ रुपए का संपत्तिकर बकाया है। नपा ने बकायादारों की सूची जारी की है, जिसमें लगभग ३०० लोगों पर ५० हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया बताई गई है, लेकिन इन बकायादारों द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नहीं किए जाने के कारण नगर के विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया गया है कि नगर के कई ऐसे बड़े बकायादारों में नगर के राजनैतिक और बड़े व्यापारियों के नाम शामिल हैं, जिन्होने अब तक संपत्तिकर की राशि जमा नहीं की है। बकाया राशि की वसूली करने के लिए नपा को भारी मसक्कत करनी पड़ रही है। नपा ने जो सूची जारी की है उसमें १० हजार रुपए और उससे कम ५ हजार रुपए के बकायादारों के लगभग २०० नाम दर्ज किए गए हैं। बकाया राशि की वसूली के लिए नपा के राजस्व अमले को ३१ मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। नपा का अमला अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगा हुआ है, जिससे संपत्तिकर की राशि वसूल करना नपा के राजस्व अमले को टेढ़ी खीर नजर आ रहा है।
की जाएगी वसूली
संपत्तिकर की राशि वसूली करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, बकायादारों की सूची बनाई गई है। जल्द की बकाया राशि की वसूली ३१ मार्च तक की जाएगी।
बीएस चतुर्वेदी
सीएमओ
नपा-शहडोल
-------------------------
आशा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे आयोग अध्यक्ष
फोटो-१३
शहडोल. कलेक्ट्रेट के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही जिले की आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को दोपहर आजजा आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी धरना स्थल पर पहुंचे। आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं ने आयोग अध्यक्ष को अपनी मांगें रखी। इस दौरान आक्रोशित आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। आयोग अध्यक्ष मरावी ने ऊषा और आशा कार्यकर्ताओं की समस्याएं और मांगों को सुनने के बाद मांग पूरी कराने में मदद करने का आश्वासन दिया। आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं ने आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान जिले भर की आशा और ऊषा कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।