10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवासीय पट्टा पाकर 80 वर्षीय समनी बैगा की छलकी आंखे

जीवन में हार नहीं मानी, मिली सफलता

2 min read
Google source verification
80-year-old Samni Baga's peeled eyes after finding residential lease


आवासीय पट्टा पाकर 80 वर्षीय समनी बैगा की छलकी आंखे
शहडोल .80 वर्ष की उम्र तक अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर शहडोल नगर पालिका के वार्ड नम्बर-6 में निवास करने वाली समनी बैगा के आंखों से उस समय खुशी के आंसू छलक उठे जब स्थानीय नगर पालिका के मानस भवन में विधायक प्रमिला सिंह, कलेक्टर नरेश पाल, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे एवं पार्षदों की उपस्थिति में समनी बाई का नाम भूमिहीनों को आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने के लिये आमंत्रित किया गया। समनी बाई का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा। मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले इस परिवार में गम और खुशी के दौर आते रहे। 40 वर्ष पहले पति मगना बैगा की मृत्यु हो गई थी। उनके तीन बच्चे थे, उनकी भी मृत्यु हो गई। समनी बाई ने जीवन में हार नहीं मानी, उन्होने अपने पोतों का पालन-पोषण किया। प्रदेश सरकार ने इन गरीबों की समस्याओं को समझा है तथा भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टा दिलाकर गरीबों के प्रति अपनी हमदर्दी जाहिर की है। इतना ही नहीं आवास बनाने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयन कर लिया गया है, प्रथम किश्त के रूप में 40 हजार रुपये मिल गये हैं जिससे नींव स्तर का कार्य भी पूरा कर लिया है। अब अपने सपनों के आवास को पूरा करने हेतु द्वितीय एवं तृतीय किश्त का इंतजार है।
नगरपालिका ने नगर में खोले गए प्याऊ
धनपुरी .नगरपालिका द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रभारी अधिकारी के निर्देशानुसार नगर के मुख्य चौराहों
पर प्याऊ खोले गये। खोले गये पौंसले से राहगीरों को गर्मी के इस मोसम में पानी सुलभ होगा। इस अवसर पर विधायक जय सिंह मरावी, अन्त्योदय समिति के अध्यक्ष सदन लाल कपूर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी, नारायण मिश्रा, सुखवंती केवट, लालन, गुलाब बाई, निर्मला देवी, रामदयाल कुशवाहा, मंजू सोनी, पुरुषोत्तम गुप्ता, रामविशाल नापित, सचिन कचेर, सिद्धार्थ सोनी, राकेश यादव, अनिल यादव, आदि उपस्थित रहे ।
विभिन्न वार्डों में की गई सफाई
धनपुरी. नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें वार्ड क्र.1, 2, 14, 15, 16, 17, 18, 19 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत् विशेष साफ-सफई कराई गई। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी, एवं स्वच्छता निरीक्षक एवं अन्य सफाई अमला मौजूद रहा । अधिकारियों ने सफाई मेटों को निर्देश दिये कि वार्डों में नियमित सफाई कराई जाए ।