शहडोल. जिला चिकित्सालय में मंगलवार को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 35 लोगों ने कैंसर जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जांच में 11 मरीज सस्पेक्टेड पाए गए। वहीं 8 लोगों की मैमोग्राफी मशीन से जांच की गई। रायपुर बालको मेडिकल सेंटर से वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ.गौरव गुप्ता रेडिएशन ऑन्कोलॉजी व डॉ. दीपिका ने शिविर में आए मरीजों का नि:शुल्क जांच एवं परामर्श दिया। शिविर में ब्रेस्ट कैंसर, मुंह के कैंसर, बच्चादानी के कैंसर की जांच मैमोग्राफी मशीन से की गई। शिविर में सर्वसुविधायुक्त कैंसर जांच की मशीन से लैस वेन लाया गया था। वेन में कैंसर विशेषज्ञ के साथ 10 सदस्यीय टीम साथ रही, जो रजिस्ट्रेशन, जांच व के आलवा मरीजोंं को परामर्श दे रहे थे।
9 मरीज मिले कैंसर से पीडि़त
नि:शुल्क जांच शिविर सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। इस दौरान 35 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 9 मरीज कैंसर से पीडि़त पाए गए। इसमें 3 मुंह के कैंसर, 3 ब्रेस्ट कैंसर व 3 बच्चेदानी के कैंसर के मरीज हैं। इसके अलावा बाकी के मरीजों की केस हिस्ट्री में अलग-अलग स्थानों से जांच कराना पाया गया। इनमें किसी न किसी प्रकार के कैंसर के लक्षण पाए गए।
रोटरी क्लब व अस्पताल के सहयोग से हुआ शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब शहडोल की पहल पर जिला अस्पताल के सहयोग से इस शिविर का आयोजन अस्पताल पररिसर में किया गया। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि नि:शुल्क शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सुविधा देना है। जिनकी प्रारंभिक जांच के बाद समय से इलाज शुरू हो सके। इस दौरान रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, रवि पाठक, अजय बिजरा,संजय शर्मा, राजेश गुप्ता, धरमेन्द्र नामदेव,संदीप गौतम, देवेन्द्र कुंदनानी, अमित गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, डॉ.अभिषेक गर्ग, डॉ. प्रीती गर्ग, राजेश गुप्ता जयसिंहनगर शामिल रहे।