23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत विभाग का फर्जी नियुक्ति आदेश लगाकर 10.50 लाख का लोन लेने वाली महिला गिरफ्तार

पैसों की आवश्यकता होने पर नौकरीपेशा दर्शाकर लोन लेने की बनाई थी योजनाशहडोल. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुदरी रोड बस स्टैंड शाखा में फर्जी दस्तावेज लगाकर एक्सप्रेस के्रडिट लोन प्राप्त करने के मामले में सोहागपुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 सितम्बर 2025 को बैंक मैनेजर क्रांति […]

less than 1 minute read
Google source verification

पैसों की आवश्यकता होने पर नौकरीपेशा दर्शाकर लोन लेने की बनाई थी योजना
शहडोल. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुदरी रोड बस स्टैंड शाखा में फर्जी दस्तावेज लगाकर एक्सप्रेस के्रडिट लोन प्राप्त करने के मामले में सोहागपुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 सितम्बर 2025 को बैंक मैनेजर क्रांति कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक मैनेजर ने बताया कि आरोपिया बिशाखा दांगी पिता प्राणसिंह दांगी 36 वर्ष निवासी ग्राम मानेगांव जिला सागर ने बिजली विभाग का फर्जी नियुक्ति आदेश एवं फर्जी पेस्लिप सहित अन्य कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर 10 लाख 50 हजार 500 रुपए का एक्सप्रेस के्रडिट लोन प्राप्त किया था। लोन राशि प्राप्त करने के बाद आरोपिया फरार हो गई और ऋण की किश्तें जमा नहीं कर रही है।
थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने विशेष टीम गठित की। टीम को सागर, भोपाल एवं नर्मदापुरम रवाना किया गया। विवेचना के दौरान संबंधित विभागों से नियुक्ति संबंधी जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें नियुक्ति फर्जी पाया गया। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपिया को नर्मदापुरम स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर शहडोल ले आई।
पूछताछ के महिला ने बताया कि पैसों की आवश्यकता होने के कारण उसने नौकरीपेशा दर्शाकर अधिक राशि का लोन लेने की योजना बनाई। फरवरी 2025 में लैपटॉप से ऑनलाइन एमपीईबी बिजली विभाग के पूर्व जारी आदेश डाउनलोड कर उन्हें एडिट कर स्वयं को अनूपपुर कार्यालय में लाइनमैन अटेंडेंट पद पर नियक्त दर्शाते हुए फर्जी आदेश पत्र के साथ ऑफर लेटर सहित अन्य दस्तावेज तैयार किया और बैंक से लोन प्राप्त किया।