7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग एक्सीडेंट- दो अलग-अलग जगह दो बसें पलटीं, कई यात्री घायल

एक यात्री बस, और एक बरातियों से भरी बस पलटी

2 min read
Google source verification
Big Accident - Two different buses reverted, many passengers injured

शहडोल- डिंडोरी जिले में सोमवार की रात को बड़ा एक्सीडेंट हो गया, जहां अलग-अलग जगह पर दो बस पलट गए, जहां कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। एक्सीडेंट में एक यात्री बस पलटी है तो वहीं एक बरातियों से भरी बस पलटी है, जहां कई यात्रियों के घायल होने की खबर है तो वहीं कुछ के गंभीर होने की भी खबर है।

पहली घटना
पहली घटना भानपुर पिपरिया गांव की है, जहां यात्रियों को एक बस लेकर जा रही थी, तभी ये दुर्घटना हुई, जब यात्रियों से भरी हुई बस अचानक अनियंत्रित हो गई, और ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया जिसकी वजह से बस वहीं पलट गई। जिमसें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। बस पलटते ही वहां हड़कंप मच गया था। बस के पलटते ही वहां से लोगों को निकाला गया।

दूसरी घटना
दूसरा बड़ा एक्सीडेंट जबलपुर-अमरकंटक मार्ग में शहपुरा के पास ददरगांव में हुआ, जहां बारातियों से भरी हुई बस अनकंट्रोल होकर पलट गई। यहां भी ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया, जैसे ही बस पलटी हड़कंप मच गया, लगभग 40 बरातियों के घायल होने की खबर है। बस के पलटते ही लोगों को बस से निकाला गया।

फरार हुए ड्राइवर
हादसा जैसे ही हुआ, बस के पलटते ही दोनों बसों के चालक और पिरचालक फरार बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे अधिकारी
बस के पलटने की सूचना जैसे ही अधिकारियों को चली तुरंत वहां मौके पर पहुंच गए, घटना की खबर मिलते ही शहपुरा के एसडीएम और टीआई अनिल पटेल राहत और बचाव के लिए दोनों बस हादसों के घटनास्थल में पहुंचे और घायलों को बसों से निकालकर एक सौ आठ एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया गया। एसडीएम और टीआई ने मानवीयता का परिचय देते हुए सभी घायलों के लिए भोजन का इंतजाम करवाया। इस एक्सीडेंट में कुछ लोगगंभीर हैं