देरी से आई चार ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में मंंगलवार को जहां एक ओर बिलासपुर-कटनी मेमू टे्रन को शहडोल में ही रोक दिया गया और यह ट्रेन शहडोल से कटनी के मध्य रद्द रही। वहीं दूसरी ओर चार ट्रेनें काफी विलम्ब से आई। विलम्ब से आने वाली ट्रेनों में रात 23.35 बजे आने वाली छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे विलम्ब से सुबह 2.30 बजे पहुंची। सुबह 9.10 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से दोपहर बारह बजे आई। इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 11.50 बजे के स्थान पर सवा घंटे देरी से दोपहर एक बजे आई। शहडोल से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन एक घंटे देरी से सुबह 10.30 बजे रवाना हुई।
चंदियारोड-चिरमिरी और चिरमिरी-बिलासपुर पैसेंजर के समय में बदलाव
शहडोल. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग एवं उनकी सुविधा हेतु 23 दिसम्बर से गाडी संख्या 58222 चंदियारोड-चिरमिरी एवं गाडी संख्या 58220 चिरमिरी-बिलासपुर पैसेंजर के परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार गाडी संख्या 58222 चंदियारोड-चिरमिरी पैसेंजर चंदियारोड से 14.15 बजे के स्थान पर 14.45 बजे छूटेगी तथा 19.40 बजे की जगह 20.15 बजे चिरमिरी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 58220 चिरमिरी-बिलासपुर पैसेंजर 20.50 के स्थान पर चिरमिरी से 21.00 बजे छूटेगी।