शहडोल. सोहागपुर थानान्तर्गत बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रोहनिया टोल प्लाजा की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर दीपक ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 19 पी 1121 बुधवार की दोपहर जयसिंहनगर से शहडोल की ओर आ रही थी। इसी दौरान रोहनिया टोल प्लाजी की दीवार से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। वहीं बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं पक्षीराज ट्रवल्स की बस सोन नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।