28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैन स्नैचिंग- 12 घंटे में लूट का खुलासा, पकड़ा गया लुटेरा

महिला के गले से 1 लाख 80 हजार रुपए के सोने का हार किया था पार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 22 Nov 2017, 2:57 PM IST

Chain snatching - In 12 hours robbery revealed caught lootera

Chain snatching - In 12 hours robbery revealed caught lootera

शहडोल- शहर में कल हुए चैन स्नैचिंग के वारदात का खुलासा सोहागपुर पुलिस ने 12 घंटे में ही कर दिया है। मंगलवार को हुए लूट के इस वारदात को अंजाम दिया था राघवेंन्द्र नाम के शख्स ने। हार की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए थी। थाना सोहागपुर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

साइकिल से चैन स्नैचिंग की वारदात को दिया था अंजाम
कार के पीछे से बदमाश कर रहे थे रेकी
चैन स्नैचिंग के इस वारदात को शहर के बाणगंगा पार्क के नजदीक बदमाशों ने लूट के इस वारदात को अंजाम दिया था। जहां एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश भाग निकले थे। वारदात मंगलवार की दोपहर तीन बजे के आसपास की बताई गई थी। मामले की शिकायत पीडि़ता पूजा सोनी निवासी चचाई ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई थी।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहडोल रामानुज कॉलोनी में आई हुई थी। मंगलवार को कार से बाणगंगा पार्क के नजदीक कार से उतरते वक्त बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने बताया कि कार से उतरकर अन्य परिवार के लोग आगे चले गए थे। पीडि़ता जैसे ही कार से उतरकर आगे बढ़ी तभी बदमाशों ने गले से कीमती सोने की चेन छीनकर भाग निकले। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी साइकिल से पहुंचे थे और कार के पीछे पहले से रेकी कर रहे थे।
वारदात के बाद पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में नाकाबंदी करते हुए पतासाजी करनी शुरू कर दी थी। सोहागपुर पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ करनी भी शुरू कर दी थी।

साइकिल छोड़कर पैदल भागे थे बदमाश
सोहागपुर पुलिस के अनुसार बदमाश साइकिल से आए थे। कार रुकते ही बदमाशों ने महिला के गले से पांच तोले की सोने की चेन छीन ली। इसके बाद साइकिल को मौके पर ही छोड़कर भाग निकल थेे। महिला के शोर करने पर आसपास के लोगों ने खदेड़ा लेकिन बदमाश लोगों को चकमा देते हुए गलियों से भाग निकले।