
Cheap pomegranate eat fat and eat know its benefits
शहडोल- अनार एक ऐसा फल है जिसे आप जूस के रूप में, सलाद के रूप में और चाट में मिलाकर भी खा सकते हैं, कुछ लोग तो अनार को कॉकटेल में लेना भी पसंद करते हैं. अनार खाने के बहुत से फायदे होते हैं। शहर में इन दिनों अनार के भाव कम चल रहे हैं पिछले साल इसी सीजन में अनार 100 से 110 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा था। लेकिन इस साल अनार 65 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। मतलब साफ है अनार के भाव सस्ते चल रहे हैं।
इसलिए हुआ सस्ता
शहर के फल व्यापारियों का कहना है कि इस साल पैदावार अच्छी हुई है जिसकी वजह से अनार के दाम सस्ते हुए हैं। मार्केट में अनार बहुत ज्यादा है, दो जगहों से आ रहा है जिसकी वजह से अनार के भाव गिर गए हैं। शहडोल में इन दिनों अनार मध्यप्रदेश लोकल से और इसके साथ ही नासिक से भी आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी इस बार अनार बहुत हुआ है। इस बार अनार काफी बड़े-बड़े आ रहे हैं। इसका रीजन भी व्यापारी अच्छी पैदावार को ही बता रहे हैं।
सस्ते हैं अनार, खाइये और सेहत बनाइए
अनार के फायदे
अनार एक ऐसा फल है जिसमें कई गुण पाये जाते हैं। जो एक तीर से कई निशाने लगाता है। रोजाना मनुष्य को फल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि फल मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
अनार खाने से बढ़ता है खून
तेजी से शरीर में खून बढ़ाने में अनार बहुत फायदेमंद होता है। खून बढ़ाने के लिए सबसे पहले डॉक्टर अनार खाने के लिए ही कहते हैं। एनीमिक मरीज के लिए अनार बहुत फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है
अनार का रस आपके ब्लड प्रेशर को भी बैलेंस करने में सहायक होता है। अनार का रस रक्त के दबाव को बनाए रखता है जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल होता है। ये दिल के मरीज के लिए फायदेमंद होता है।
कम होता है कैंसर का खतरा
अनार कैंसर के खतरे को कम करता है, अनार शरीर से मौजूद विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, जो कैंसर जैसे घातक बीमारियों को बढऩे से रोकता है।
शुगर लेवल को कम करता है
अनार रक्त के शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, अनार के रस में फ्रक्टोज होता है जिससे रक्त का शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
पाचन तंत्र सुधरता है
अनार पेट लीवर, और हृदय की गतिविधियों को दुरस्त रखने में सहायक फल है। इससे भूख बढ़ती है। और प्यास कम लगती है। इसलिए इसे गर्मी के मौसम में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे यूरिन संबंधी समस्या भी खत्म हो जाती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
अनार प्रेग्नेंट लेडी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार में विटामिन और मिनरल के साथ फ्लोरिक एसिड पाया जाता है जो कि बच्चे के लिए अच्छा है। ये ब्लड फ्लो को कंट्रोल करता है। अनार में पोटेशियम की मात्रा होती है जो महिलाओं में होने वाले पैर के दर्द से उन्हें राहत देती है।
हृदय के लिए फायदेमंद
अनार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर हृदय के लिए ये धमनियों को सुचारू रखने में सहायक है। उस पर आने वाली सूजन को कम करता है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
अनार के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, अनार में वायरस और बैक्टीरिया से लडऩे की क्वालिटी पाई जाती है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
हड्डी रोग में फायदेमंद
अनार हड्डी के रोगों में फायदेमंद होता है अनार में ऑस्टियोआईराइटिस मरीज को विशेष तौर पर दिया जाता है । ये कार्टिलेज को तोडऩे में सहायक होता है। अनार के रस के सेवन से जोड़ों के दर्द या अन्य हड्डी के दर्द में राहत मिलती है। क्योंकि ये अंदरूनी और बाहरी सूजन को कम करता है। अनार का रस दिमागी बीमारी जैसे अल्जेरिया के मरीज के लिए भी फायदेमंद होता है। अनार किडनी के लिए भी अच्छा फल है।
त्वचा के लिए बेहतर
अनार का रस सभी तरह की त्वचा के लिए बेहतर होता है, इससे त्वचा को कई लाभ मिलते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
अनार स्वास्थ्य और त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अनार का जूस पीने से बाल मजबूत होते है । जिससे बालों का झडऩा कम हो जाता है।
Published on:
29 Dec 2017 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
