शहडोल

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गुड शेफर्ड कान्वेंट स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं, हुए विविध आयोजन

less than 1 minute read
Children showed talent in the annual sports competition

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के गुड शेफर्ड कान्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी पीएस उइके रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मिलिन्द और लेवर कमिश्नर संध्या ङ्क्षसह मौजूद रही। शुरूआत में मुख्य अतिथि ने विद्यालय के ध्वज का रोहण किया। इसके बाद खेलकूद की मशाल प्रज्जवलित की गई। तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट निकाला। सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया और स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रतियोगियों को चार वर्ग क्रमश: रेड हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस और ब्लू हाउस में बांटा गया था। जिसमें ग्रीन हाउस के बच्चों ने ज्यादा पुरस्कार बटोरे। विद्यालय के सीनीयर ध्रुव द्विवेदी व जया पाण्डेय एवं जूनियर सैयद कैफूजमा और गरिमा श्रीवास्तव को चैम्पियनशिप प्रदान किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मर्सलेट ने पेश किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाडिय़ों व उत्कृष्ठ कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरेन्दर कौर व पार्लिंग मिस ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक सिस्टर अंबिका, स्पोट्र्स टीचर वीरेन्द्र श्रीवास्तव, दामिनी ङ्क्षसह, आशु द्विवेदी व कविता विश्वकर्मा ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया।

Published on:
24 Nov 2019 07:00 am
Also Read
View All

अगली खबर