
deenadayaal rasoee mein laga taala
शहडोल. गरीबों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई दीनदयाल रसोई गैस योजना बंद होने के कारण गरीबों को लगभग एक सप्ताह से भोजन नसीब नहीं हो पा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गरीबों को 5 रुपए प्रति थाली के हिसाब से दी जाने वाली रसोई में ताला लगने के कारण लोग रसोई का चक्कर काटकर बैरंग वापस जा रहे हैं। बताया गया है कि नगर के पुराने बस स्टैंड में नपा द्वारा गरीबों को ५ रुपए प्रति थाली के हिसाब से खाना खिलाने के लिए दिलीप गुप्ता नामक व्यक्ति को ठेका दिया गया था, लेकिन दीनदयाल रसोई संचालक द्वारा रसोई में ताला लगाए जाने के कारण गरीबों को भोजन नहीं मिल रहा है।
नहीं मिला खाद्यान का आवंटन-
दीनदयाल रसोई गैस योजना के शासन द्वारा नपा के माध्यम से ठेकेदार को हर महीने लगभग 50 क्विंटल गेहूं और 22 क्विंटल चावल का आवंटन गरीबों को भोजन के लिए दिया जाता था, लेकिन शासन से जून महीने के खाद्यान्न का आवंटन नहीं मिलने के कारण दीनदयाल रसोई योजना ठप्प हो गई है। बताया गया है कि मई महीने के लिए 10 अप्रैल को खाद्यान का आवंटन मिला था, इसके बाद आवंटन नहीं मिलने के कारण रसोई में ताला लग गया है। बताया गया है कि औषतन 150 से 200 गरीबों को हर दिन दीनदयाल रसोई योजना के तहत 5 रुपए में एक थाली भोजन मिला करता था, लेकिन रसोई में ताला लगा होने के कारण गरीब भोजन के लिए भटक रहे हैं।
नहीं मिला खाद्यान का आवंटन
दीनदयाल रसोई संचालित करने के लिए हर महीने 50 क्विंटल गेहूं और 22 क्विंटल चावल नपा के माध्यम से दिया जाता था, लेकिन जून महीने के लिए खाद्यान्न का आवंटन नहीं मिलने के कारण दीनदयाल रसोई बंद करना पड़ा।
दिलीप गुप्ता
संचालक
दीनदयाल रसोई योजना
संचालक ने नहीं दी जानकारी
दीनदयाल रसोई योजना संचालक द्वारा मनमानी कैसे बंद कर दी गई, इसकी जानकारी देनी चाहिए। मामला गंभीर है, अभी हम बाहर हैं आते की मामले में कार्रवाई की जाएगी और दीनदयाल रसोई शुरू की जाएगी।
अजय श्रीवास्तव
सीएमओ
नपा-शहडोल
Updated on:
10 Jun 2019 08:07 pm
Published on:
11 Jun 2019 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
