5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाणगंगा कुण्ड में स्नान कर श्रद्धालुओं ने की सूर्य उपासना

मकर संक्रांति: गुड़ और तिल के लड्डू का लगाया भोग

2 min read
Google source verification
Devotees worship the sun after taking a bath in Banganga Kund

Devotees worship the sun after taking a bath in Banganga Kund

शहडोल. मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु बाणगंगा पहुंच कुण्ड में स्नान कर पूण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने बाणगंगा कुण्ड में स्नान करने के बाद गुड़ और तिल के लड्डू का भाग लेकर भगवान सूर्यदेव की उपासना की। सुबह से ही बाणगंगा में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। हालांकि इस वर्ष कोविड को ध्यान में रखते हुए बाणगंगा मैदान में लगने वाले अंतरराज्यीय मेले का आयोजन नहीं किया गया। इसके बाद भी मंदिर परिसर के सामने कुछ खिलौने, गन्ने और पूजन सामग्री की दकाने लगी हुई थी। जहां लोगो ने पूजा अर्चना के बाद खरीदारी की। उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं। इस दिन को जप, तप, दान, स्नान आदि के लिए विशेष माना जाता है। इस समय किए गए जप और दान का फल सौ गुना बढ़ जाता है।
खिलौने और गन्ने की सजी दुकानें
मेला मैदान में सन्नाटा छाया रहा। बाणगंगा कुण्ड मंदिर के सामने कुछ व्यापारियों द्वारा खिलौने, पूजन सामग्री, लड्डू और खान-पान की सामग्री के साथ गन्ने की दुकान लगा रखी थी। स्नान ध्यान करने के बाद श्रद्धालुओं ने खिलौने व पूजन सामग्री की खरीदारी कर मेले का लुत्फ उठाया।
लोगों ने किया दान पुण्य
मकर संक्रांति के अवसर पर किए गए जप, तप, स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। शुक्रवार को बाणगंगा कुण्ड में स्नान कर पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गरीबों को कपड़े, अन्न के साथ यथा संभव जो भी हो सकता था वह दान कर पूण्य लाभ अर्जित किया।
जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण
मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थलों पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के गांधी चौक, पुरानी बस्ती के अलावा सांझी रसोई में लोगों को खिचड़ा व अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिव्य मुस्कान महिला क्लब के पदाधिकारी और सदस्य सांझी रसोई पहुंचकर खिचड़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं संरक्षीका निभा गुप्ता, अध्यक्ष मंजू गुप्ता, सचिव संजू मोर, निर्मल बग्घा, पुनम जैन, अंजना, विनीता, आरती पिपरशानिया, माया सोनी, पूजा, प्रेमलता जैसवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।