
Electricity bill
शहडोल. विद्युत वितरण कंपनी लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली करना शुरू कर दी है। विद्युत कंपनी ने छह टीम वसूली के लिए बनाया है। जिसमें विद्युत विभाग के वरिष्ट अधिकारी भी शामिल है। टीम अलग-अलग रवाना होकर बकाएदारों से वसूली का कार्य कर रही है। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हंै। शुक्रवार को शहर के अलग- अलग स्थानों पर टीम कार्रवाई करते हुए 150 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। वहीं 93 उपभोक्ताओं से 8.25 लाख रुपए की रिकवरी भी की है। मुख्या अभियंता डीके पांडेय ने बताया है कि जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हुए है उनके घर टीम भेज कर कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं है वह निर्धारित समय पर जमा कर दें अन्यथा लाइन काटने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अभियंता के मार्गदर्शन में छह दल गठित किए गए है। जिसमें डीएन चौकीकर अधीक्षण यंत्री, आरसी पटेल कार्यपालन अभियंता, संजय वर्मा कार्यपालन अभियंता एसटीएस, राजीव चतुर्वेदी कार्यपालन अभियंता, आशुतोष चन्द्रा सहायक अभियंता के साथ विद्युत विभाग का दल शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई
की है।
सिंहपुर के दो ट्रासंफार्मर किए बंद
विद्युत विभाग ने बड़े बकायादारों का बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिया है तो सिंहपुर में दो ट्रांसफार्मर को बंद कर लंबे समय से विद्युत का बकाया बिल जमा करने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग ने बकायादारोंं पर कार्रवाही करते हुए 65 हजार रुपए की वसूली की है।
विद्युत वितरण कंपनी ने ग्राम विचारपुर में शिवर आयोजित किया जिसमें 226 उपभोक्ताओं पर 4.06 लाख रुपए का बकाया राशि होने पर 27 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। जिन पर कुल 1.96 लाख रुपए की बकाया राशि है।
क्षमता से अधिक लोड पाए जाने पर की कार्रवाई
विजिलेंस ने चेकिंग के दौरान 7 उपभोक्तओं पर 1.44 लाख रुपए की रिकवरी जमा न करने वाले उपभोक्तओं का विद्युत सप्लाई काट दिया गया। विचारपुर में दो उपभोक्तओं के घर क्षमता से अधिक लोड पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सिंहपुर वितरण केन्द्र मं बिजली बिल की बकाया राशि जमा न करने पर गांव के दो ट्रांसफार्मर डिस्कनेक्ट कर दिए गए। जिसमें 0.83 लाख रुपए बिल बकाया था। वहीं 24 उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने पर लाइन काटी गई जिन पर कुल 1.19 लाख रुपए बकाया था। वहीं 13 उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली की गई। विद्युत विभाग बड़े बकायदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर बकाया बिल राशि वूसलने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। जिससे कि राजस्व वसूली हो सके।
Published on:
23 Jul 2022 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
