
Grand procession organized on Rishi Kashyap JayantiVarious programs organized by Kasaudhan Samaj
शहडोल. संभागीय मुख्यालय में कसौधन वैश्य समाज के तत्वावधान में बुधवार को सुबह ऋषि कश्यप की भव्य शोभा-यात्रा निकाली गई और साई पैलेश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ऋषि कश्यप की शोभा-यात्रा सुबह सांई पैलेश से निकाली गई। जो नगर के गांधी चौंक, चौपाटी, गांधी स्टेडियम होते हुए वापस सांई पैलेश में समाप्त हुई। इस दौरान ऋषि कश्यप की आकर्षक झांकी सजाई गई और शोभा-यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा-यात्रा में राधा-कृष्ण का नृत्य आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा।
सांई पैलेस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मानसी कसौधन व वैष्णवी कसौधन, पलक, अदिति, तपस्या, मान्या, आस्था, पुष्पेन्द्र, राघवेन्द्र्र, आस्था गुप्ता, आर्या गुप्ता, आन्या, सानिया, दीपाली, कृष्णा, वैष्णवी, पूर्वी, जय, राधिका, राशि, आंचल गुप्ता, रुचि गुप्ता, श्रुति गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, रिया गुप्ता, खुशी गुप्ता, शैली, आज्ञा, मान्या, सत्याभामा, उन्नति ने रिकार्डिंग डांस प्रस्तुत किया। श्रेया गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, वैशाली गुप्ता, शिखा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, सिम्मू गुप्ता एवं शुभी गुप्ता ने स्वागत गीत पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोतमा के बृजकिशोर गुप्ता ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
Published on:
05 Sept 2019 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
