8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के लिए शानदार मौका, अगर जाना चाहते हैं चीन, तो यहां पढि़ए पूरी जानकारी

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Great opportunity for farmers, if you want to go China, read full news

किसानों के लिए शानदार मौका, अगर जाना चाहते हैं चीन, तो यहां पढि़ए पूरी जानकारी

शहडोल - किसानों के लिए शानदार मौका है, अगर कोई किसान विदेश यात्रा पर जाना चाहता है वो भी चीन की यात्रा पर तो उसके लिए इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता, क्योंकि इस यात्रा में सिर्फ घूमना ही नहीं है, किसानी से रिलेटेड बहुत सारी बातें सीखने को भी मिलेंगी, अगर जाने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस आवेदन करना है, जिसके बाद अगर आप का सेलेक्शन हो जाता है तो फिर आपको फ्री में विदेश यात्रा करने को तो मिलेगा ही साथ में किसानी से संबंधित बहुत सारी जानकारियां भी मिलेंगी।

यहां पढि़ए पूरी जानकारी

दरअसल उप संचालक कृषि के मुताबिक मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजनान्तर्गत साल 2018-19 में 3 कृषकों को वरीयता के आधार पर चीन देश के भ्रमण पर भेजा जाना है। जिले में कृषि, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, रेशम पालन गतिविधियों से जुड़े कृषक जो मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा का लाभ लेना चाहते हैं। वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए ये करना होगा

अगर आप मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा में जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने विकास खण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में 21 मई 2018 को शाम ५.३० बजे तक तथा
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय शहडोल में अपना आवेदन नियत तिथि एवं समय में जमा करना होगा। इस यात्रा के लिए किसानों का सेलेक्शन पहले आयें, पहले पायें के सिद्धांत पर जिला स्तरीय गठित समिति के माध्यम से पूर्ण परीक्षण के बाद ही किया जायेगा।

इसे ध्यान से पढ़ें

आवेदन पूर्ण भरा हुआ होना चाहिए, आवेदन में पासपोर्ट फोटो, डार्क शर्ट, सफेद चादर का बैकग्राउण्ड, 80 प्रतिशत चेहरे के साथ, 10 फोटोमेट फिनीषन पेपर पर, तीन साल का आयकर रिटर्न एवं कृषण ऋण पुस्तिका का भाग-1 एवं 2 की प्रमाणित छाया प्रति, खसरा पंचशाला (बी-1) तथा खतौनी की प्रमाणित छाया प्रति, 6 माह के बैंक स्टेटमेंट (ए-4 पेपर पर सील एवं हस्ताक्षर युक्त), पेन कार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करना आवश्यक है।