शहडोल

मध्यप्रदेश में यहां लग रहा था आईपीएल मैच की हर गेंद पर दांव

पकड़ में आने के बाद हुए कई खुलासे, अभी भी सरगना की तलाश जारी

2 min read
May 03, 2018

शहडोल- देश में इन दिनों जहां क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल रहा है, आईपीएल में हर दिन एक से बढ़के एक मुकाबले हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सट्टा बाजार भी गर्म है। शहडोल शहर के इतवारी मोहल्ला में चोरी छिपे तरीके से क्रिकेट सट्टा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर सटोरिया रसूख के चलते पिछले लंबे समय से क्रिकेट का सट्टा खिला रहा था। हर गेंद पर सटोरिया सट्टे का दांव पेंच लगा रहा था।

कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई मंगलवार की बताई गई है। थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इतवारी मोहल्ला में दबिश दी। यहां पर पुलिस ने यश आसवानी निवासी वार्ड क्रमांक 18 सिंधी कॉलोनी को हिरासत में लिया है। आरोपी टीवी, मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से सट्टा लगा रहा था। आईपीएल की हर गेंद पर आरोपी यश मोबाइल से सट्टा लगाता था। पुलिस ने आरोपी के ठीहे से नकदी 2 हजार रुपए, टीवी, 3 मोबाइल और सट्टा पर्चियां जब्त की हैं।

पुलिस ने कुल 66 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने साथी विक्रम बाधवानी निवासी शहडोल के इशारे पर सट्टे का संचालन करता था। आरोपी हार जीत के पैसा को विक्रम बाधवानी को देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट और 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी विक्रम बाधवानी की तलाश कर रही है। कई जगहों में दबिश भी दी लेकिन सुराग नहीं मिला है।

लंबे समय से चला रहा था क्रिकेट का सट्टा
आरोपी रसूख के चलते पिछले लंबे समय से सट्टे का कारोबार चला रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी का काफी बड़ा नेटवर्क है और कई लोगों की मदद से सट्टा खिला रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे बड़ा खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

जानिए कैसे फट्टी बाबा की भक्ति से खुश हो गईं माता, और फिर हुआ ये चमत्कार

Published on:
03 May 2018 10:34 am
Also Read
View All

अगली खबर