3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपके पास भी है बाइक, तो हो जाइए सावधान, चोर अपना रहे अजब-गजब तरीके

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, कई चौकाने वाली बातें आईं सामने

2 min read
Google source verification
If you have bike So be careful, Thieves use master key

अगर आपके पास भी है बाइक, तो हो जाइए सावधान, चोर अपना रहे अजब-गजब तरीके

शहडोल- अगर आपके पास भी है बाइक तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इस समय चोर बड़े ही शातिर अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, बाइक चोरी करने के लिए कुछ ऐसा तरीका अपना रहे हैं कि पलक झपकते ही बाइक पार हो जाती है और आपको पता भी नहीं लगता।

अभी आप अपने बाइक को कहीं भी लॉक करके निश्ंिचत होकर घूमते रहते हैं, लेकिन अब बाइक को कहीं भी रखिए तो संभाल कर रखिए, क्योंकि चोर हर लॉक का तोड़ निकाल चुके हैं। और ऐसी मास्टर की बना चुके हैं जो किसी भी बाइक की लॉक को खोल सकता है, और कब आपकी बाइक पार हो जाए आपको पता भी नहीं चलेगा। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मास्टर चाबी से बाइक पार कर देते थे।

मास्टर की से कर देते थे बाइक पार

पलक झपकते ही मास्टर चाबी से बाइक पार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। बुढ़ार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जहां पर पुलिस ने आरोपियों से आधा दर्जन बाइक जब्त की है। बुढ़ार टीआई गिरवर सिंह उइके के अनुसार कोयलांचल में दो युवक बाइक बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने सारी वारदात उगल दी।

टीआई उइके के अनुसार नीरज साहू और संतोष महरा मास्टर चाबी के माध्यम से पलक झपकते ही बाइकों को पार कर देते थे। दोनों आरोपी अनूपपुर के बिजुरी और चचाई के रहने वाले हैं। आरोपी अलग-अलग जगहों में घूम-घूमकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह बाइक जब्त की हैं। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। जिससे कई चोरियों के मामले में पुलिस के हाथ सुराग लग सकते हैं।

इन जगहों से पार की थी बाइक

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि कोयलांचल एरिया के दर्जनों जगहो में बाइक चोरी की है। दोनों आरोपियों ने बिजुरी से चार बाइक, नौरोजाबाद से एक और एक बाइक मनेन्द्रगढ़ से चोरी की थी।

Story Loader