
अगर आप छोडऩा चाहते हैं तंबाकू की लत, तो ये खबर पढ़ते ही छोड़ देंगे
शहडोल- आज विश्व तंम्बाकू निषेध दिवस है, और अगर आप तंबाकू का सेवन करते हैं फिर चाहे किसी भी तरीके से कर रहे हों तो ये खबर पढऩे के बाद आप तंबाकू छोडऩे पर विचार जरूर करेंगे। क्योंकि
तंबाकू आपकी जान भी ले सकता है, इसके सेवन से ऐसी-ऐसी बीमारियां होती हैं जिससे उबरना इतना आसान नहीं होता है, इसलिए अगर आपको अपनी जान से प्यार है, अपने परिवार से प्यार है तो तंबाकू आज से, अभी से ही छोड़ दें।
आज निकाली जाएगी रैली
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं सामाजिक न्याय व नि:शक्तजन कल्याण विभाग के तत्वाधान में नशामुक्ति रैली निकाली जाएगी। वृहद मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरुक करने के लिए जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन आज शाम 4 बजे जय स्तंभ चौक पर होगा। आयोजकों ने आम लोगों से इसमें उपस्थित होने की अपील भी की है। जिससे तंबाकू के प्रति लोगों को अवेयर किया जा सके।
यहां पढि़ए तंबाकू के नुकसान
तंबाकू का सेवन किसी भी तरीके से किया जाए शरीर के लिए नुकसान दायक है, तंबाकू से कैंसर होता है, ये बात तो हर कोई जानता है, लेकिन इससे और भी कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जिससे आप ग्रसित हो सकते हैं, और जो आपको परेशान कर सकती है।
तंबाकू का सेवन करने से दांत गल जाते हैं, शरीर के एंजाइम्स पर बुरा असर पड़ता है, मुंह का कैंसर, डीएनए को क्षति पहुंचती है, फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना रहती है, तंबाकू का सेवन करने से दिल पर भी असर होता है मतलब दिल को भी नुकसान पहुंचता है, पेट की तकलीफ भी हो सकती है, अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है, गर्भवती महिलाओं को बहुत हानि होती है, सेक्स क्षमता पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। एक रिसर्च में तो ये भी बताया गया है कि तंबाकू खाने से सेक्स लाइफ पर भी असर पड़ता है।
लगातार तंबाकू, गुटखा, या तंबाकू का सेवन आपके दांत को ढीले और कमजोर बना देते हैं, बैक्टीरिया
दांतों में जगह बना लेते हैं जिससे दांतों का रंग बदलने लगता है और धीरे-धीरे दांत गलने भी लगते हैं। तंबाकू या गुटखा लगातार खाने वालों की जीभ, जबड़ों और गालों के अंदर सेंसेटिव सफेद पेंच बनने लगते हैंऔर उसी से मुंह में कैंसर की शुरुआत होती है, जिसके बाद धीरे-धीरे मुंह का खुलना बंद हो जाता है और मुंह में कैंसर फैल जाता है। तंबाकू का असर शरीर के हार्मोंस पर भी पड़ता है। तंबाकू से पेट में दर्द के अलावा अल्सर जैसी बीमारियां भी शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा तंबाकू खाने से एसिडिटी की शिकायत भी बहुत देखने को मिलती है।
नुकसान ही नुकसान फायदे एक भी नहीं
जब तंबाकू के सेवन से नुकसान ही नुकसान है, फायदे एक भी नहीं है तो फिर क्यों करें तंबाकू का सेवन, लोग ये कहते जरूर मिल जाते हैं कि लत है नहीं छूट रही लेकिन अगर आप इसे मन से, दिल से छोडऩे का संकल्प लें तो इसे बड़े ही आसानी से छोड़ा जा सकता है, लेकिन बस इसके लिए आपको खुद से दृढ़ संकल्प लेना होगा, जब इंसान दुनिया में इतनी बड़ी-बड़ी चीजें कर सकता है, तो फिर इस तंबाकू को क्यों नहीं छोड़ सकता, खुद सोचिए इस जहर को खाकर आप बीमार हो जाएंगे, और परेशान आपका परिवार होगा, कैंसर जैसी बीमारियां अगर एक बार आपको पकड़ लीं, उसके बाद आप खुद तो तकलीफ में होंगे ही, साथ ही आपका पूरा परिवार भी इस बीमारी के साथ जूझेगा, इसलिए मुश्किल में फंसने से पहले ही क्यों न इस जहर का त्याग कर दें, और इंटरनेशनल तंबाकू निषेध दिवस के दिन ही तंबाकू का त्याग करें।
Published on:
31 May 2018 01:55 pm

बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
