2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश के इन जिलों में झमाझम बरसे बदरा

बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 26 Jun 2018, 12:18 PM IST

In these districts of Madhya Pradesh heavy rain

मध्यप्रदेश के इन जिलों में झमाझम बरसे बदरा

शहडोल- मौसम कब अपना मूड बदल ले कुछ कह नहीं सकते, आज सुबह से ही आकाश में बादल नजर आ रहे थे, मौसम को देखकर ऐसा लग ही रहा था कि बारिश कभी भी आ सकती है, और हुआ भी वैसा ही, झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक से शुरू हुई तेज बारिश से लोग बचते नजर आए। बरसात लगभग 10 बजे के आसपास शुरू हुई, और ये समय लोगों के ऑफिस, या फिर किसी और काम में आने जाने का होता है, ऐसे में अचानक शुरू हुई बारिश से लोग बचते भी नजर आए। बहरहाल तेज बारिश के बाद अब मौसम सुहाना हो चुका है।

शहडोल में झमाझम बारिश

शहडोल जिले में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है, वातावरण में ठंडक आ गई है। बारिश के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद ले रहे हैं, यहां सुबह से ही आकाश में काले बादल छाए हुए थे, और लगभग दस साढ़े दस बजे के आसपास झमाझम बारिश शुरू हो गई, और ये बरसात घंटों चलती रही, अभी भी बीच-बीच में रिमझिम बारिश हो रही है। तेज बारिश के बाद अब मौसम में ठंडक आ चुकी है, और लोग तेज गर्मी से राहत की सांस ले रहे हैं। आकाश में काले घने बादल अभी भी छाए हुए हैं।

अनूपपुर में जब बरसे बदरा

संभाग के अनूपपुर जिले में भी झमाझम बारिश हुई, इस जिले में भी सुबह से ही काले बादल छाए रहे, और यहां भी लगभग 10 बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई, अनूपपुर जिले में कल शाम को भी बारिश हुई थी, लगातार हो रही बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

उमरिया में हल्की बारिश

ऐसा नहीं है कि शहडोल, अनूपपुर में ही बारिश हुई है, उमरिया जिले में भी बारिश हुई है, हलांकि इस जिले में बहुत तेज बरसात तो नहीं हुई, हल्की बारिश ही हुई, लेकिन यहां भी पानी की बूंदों ने मौसम में ठंडक लाने का काम किया, बारिश के बाद यहां के मौसम में भी ठंडक है, काले बादल छाए हुए हैं।

मंडला का मौसम

मंडला में हलांकि अभी बारिश तो शुरू नहीं हुई है, लेकिन मौसम कुछ ऐसा बन चुका है कि बरसात कभी भी हो सकती है, यहां बादलों में सूर्यदेव ढंक चुके हैं, सुबह तेज धूप थी, लेकिन अब आसमान में बादल छाए हुए हैं, और बारिश होने की संभावना दिख रही है।