21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारे में आया उछाल, भीषण गर्मी से लोग हलाकान

एक डिग्री बढ़ा तापमान

2 min read
Google source verification
Increase in temperature people disturbed by heat

पारे में आया उछाल, भीषण गर्मी से लोग हलाकान

शहडोल। जिले में तापमान में फिर उछाल आया है। सोमवार को तापमान गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था लेकिन मंगलवार को फिर तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारे में उछाल के चलते लोग भीषण गर्मी से हलाकान है। हालत यह है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।

यह भी पढ़ें-पुलिस की संवेदनहीनता: तारीख पर तारीख, 654 पीड़ित महिलाओं को न्याय का इंतजार

ठंडे पेय पदार्थो की शरण लेते नजर आ रहे हैं

इक्का-दुक्का कामकाजी लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थो की शरण लेते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह ठंडे पेय पदार्थो की दुकानें लग चुकी हैं। गर्मी से घरों के कूलर और पंखे तक जबाब दे चुके हैं। तेज धूप से बचने के लिए युवक जहां सिर पर गमछा बांधकर चल रहे हैं वहीं युवतियां स्कार्फ बांधकर घरों से बाहर निकल रही हैं।

यह भी पढ़ें-काल के गाल से निकाल लाता है शनि, किस राशि का शनि आपके कुंडली में है जानिए


46 तक पहुंच गया था तापमान
जिले में एक सप्ताह पहले तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उसके बाद तापमान में गिरावट आई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन दिन आसामन में बादल भी छाये रहे लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि 15 जून के बाद ही मानसून दस्तक देगा तब तक लोग गर्मी से झुलसते रहेंगे।

यह भी पढ़ें-मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी, कन्या राशि वालों के दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है

बीमार हो रहे बच्चें
गर्मी के चलते बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चें डायरिया से पीडि़त नजर आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में डायरिया वाले बच्चों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बच्चा वार्ड पूरी तरह से भर चुका है। हालत यह है कि एक बेड पर दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें-घर-घर दस्तक देगी टीम, होगा सर्वे