शहडोल. महिला अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस जिले भर में जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर नवारात्र पर्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को नगर के विराटेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महिलाओं के प्रति हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा, अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़, भू्रण हत्या के रोकथाम, मानव दुव्र्यापार के तरीकों एवं उसके दुष्प्रभावों, गुड टच – बैड टच, बालश्रम आदि के बारे में जानकारी देने के लिए गांव-गांव जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में पर महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों की रोकथाम के लिए 25 मार्च से 10 अप्रेल तक वृहद महिला अपराध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से समाज में महिला हिंसा एवं सुरक्षा के संबंध में बने कानूनों और सेवाओं जैसे पीडि़त प्रतिकर योजना, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।