18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर रात तक ढूंढ- ढूंढ कर सटोरियों को उठाया

सरगना सहित 20 सटोरियों पर मामला दर्ज

3 min read
Google source verification

image

Shahdol online

May 01, 2016

shahdol

satta

शहडोल. जिले में लगातार सट्टा का कारोबार पनप रहा था। पुलिस ने अभियान चलाकर 20 सटोरियों को उठाया है। जिसमें कई सट्टा किंग भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसमें अधिकांश सटोरिया कोयलांचल के हैं। आला अधिकारियों के निर्देशन के बाद पुलिस ने ढूंढ ढूंढ कर सटोरियों को उठाया है। पुलिस ने कोयलांचल के बुढ़ार, धनपुरी और अमलाई से 8 जुआरियों को हिरासत में लिया है। एसपी व एएसपी के निर्देशन में एसडीओपी एवी सिंह ने बुढ़ार में दबिश देकर तीन सटोरियों को पकड़ा है। इसमें लालू उर्फ विजय ताम्रकार, भीमसेन द्विवेदी और कौशल सोनी को हिरासत में लिया है। इसी तरह अमलाई में पुलिस ने अशोक पनिका, नबाव खान को गिरफ्तार किया है। उधर धनपुरी से पुलिस टीम ने मूरत महरा, रोहित यादव और रमेश लोधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुढ़ार सहित कोयलांचल में लालू उर्फ विजय ताम्रकार द्वारा सट्टा का संचालन लंबे समय से कराया जा रहा था। इसी तरह शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत लंबे समय से सट्टा के कारोबार में जुड़े अन्नू जैसवाल, मजहर साह और आशीष गोड़ को उठाया है। ब्यौहारी में अतुल प्रधान, सुदामा शर्मा, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद ताजिर को गिरफ्तार किया है। सीधी थाना क्षेत्र से गणेश प्रसाद गुप्ता निवासी बनसुकली और देवलोंद से राजभान गुप्ता को सट्टा संचालन में गिरफ्तार किया है। वहीं सोहागपुर थाना पुलिस ने राजेश चौधरी, संतोष और बालकरण को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। जिससे जल्द ही पुलिस के हाथ कई बड़े सटोरियों के सुराग भी लग सकते हैं।

घनघनाते रहे जनप्रतिनिधि और नेताओं के फोन
सूत्रों की मानें तो बुढ़ार में विजय ताम्रकार काफी समय से सट्टा का कारोबार संचालित कर रहा था। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही एक के बाद एक नेता और जनप्रतिनिधियों ने फोन घनघनाना शुरू कर दिया। बुढ़ार क्षेत्र के एक बड़े जनप्रतिनिधि ने भी विजय ताम्रकार के लिए अधिकारियों से सिफारिश शुरू कर दी थी, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के बड़े जनप्रतिनिधि का संरक्षण होने से ताम्रकार के लिए कई फोन पहुंचने लगे थे।
आईजी को लिखना पड़ा डीओ लेटर
जिले में सट्टा के संचालन की स्थिति यह थी कि आईजी को डीओ लेटर लिखना पड़ा। आईजी डीके आर्य के अनुसार दो दिन पूर्व एसपी शहडोल को डीओ लेटर लिखा गया था। जिसमें सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। आईजी के डीओ लेटर के बाद आनन फानन पुलिस अधिकारियों ने अभियान चलाकर सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की। तीन दिन पूर्व भी कोयलाचंल में तीन सटोरियों को पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ा था। गौरतलब है कि डीओ लेटर (अर्धशासकीय पत्र) साधारण पत्र से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। डीओ लेटर विशेष कार्रवाई और विशेष परिस्थितियों में अधिकारियों द्वारा लिखा जाता है।

अब सिफारिश पर कुंडली तैयार कर रही पुलिस
सट्टा और जुआ को संरक्षण देने वाले लोगों की अब पुलिस कुंडली तैयार करनी शुरू कर दी है। सटोरियों को पकडऩे के बाद लगातार एक के बाद एक फोन ने पुलिस अधिकारियों को भी अंचभे में डाल दिया है। एएसपी शिवकुमार वर्मा के अनुसार अब पुलिस सिफारिश करने वाले लोगों की कुडली तैयार कर रही है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन लोगों का सिफारिश का फोन आता है, उनके नंबरों का रिकार्ड तैयार करें।

अभी भी बड़े सरगनाओं पर नहीं कार्रवाई
कोयलांचल में अभी भी रसूख की दम पर सट्टा और जुआ कई जगह पर चल रहा है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। अमलाई तीन नंबर में राजनीतिक दल के दबाब में एक पदाधिकारी का सट्टा संचालित हो रहा है तो वहीं बुढ़ार में दशकों से जुआ संचालित हो रहा है, लेकिन अब तक पुलिस की इस दिशा में कोई कार्रवाई न होना कार्यप्रणाली पर सवाल लगा रहा है।

अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्त है। क्षेत्र में लगातार जुआ और सट्टा की शिकायत मिल रही थी। जिसके लिए शहडोल एसपी को डीओ लेटर लिखा गया था। जिसमें सट्टा सहित अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शहडोल के बाद अनूपपुर, उमरिया और डिंडौरी में भी अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
डीके आर्य, आईजी पुलिस रेंज, शहडोल

ये भी पढ़ें

image