1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्लैक डायमंड पर माफिया का डाका

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shahdol online

•

Updated: 30 Jan 2018, 4:06 PM IST

Mafia on Black Diamond Robbery

चोरी करते तीन कोयला वाहन पकड़ाए
शहडोल - सोहागपुर और बुढ़ार थाना की संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन टै्रक्टर ट्राली कोयला संभागीय मुख्यालय के समीपी सोन नदी के नवलपुर डाला घाट से पुलिस ने वाहन सहित जब्त किया है। सोहागपुर टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि शक्ति सिंह और प्रताप सिंह द्वारा लम्बे समय से सोन नदी से चोरी छिपे कोयले का अवैध खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात मौक पर दबिश दी गई और तीन टैक्टर ट्राली जब्त कर ट्रैक्टर मालिक शक्ति सिंह और प्रताप सिंह के साथ ही ड्राइवर के विरुद्ध धारा 379 एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीआई मिश्रा ने बताया कि प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दूसरा आरोपी शक्ति सिंह फरार हो गया है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। बताया कि तीनों ट्रैक्टर वाहन चालक मौके से फरार हो गए हैं। टीआई ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्राली वाहन को बुढ़ार पुलिस को सौंप दिया गया है।
------------------------

कोयले से लदा ट्रैक्टर पकड़ाया
घुलघुली- नौरोजाबाद पुलिस ने रात में मुखबिर के सूचना के आधार पर देवगवां रेलवे फाटक के पास रात्रि 11.30 मिनट पर कोयले से लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ा। पकड़े गये ट्रैक्टर बिना नंबर का बताया जा रहा है। जिस पर अपराध क्रमांक 43/18 धारा 379 आईपीसी 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। पकड़े गये आरोपी नवाब खान पिता हबीब खान एवं विमलेश कोल शामिल है। जिस पर कार्रवाई की गयी है।
---------------------------
अवैध रेत से लदे दो ट्रैक्टर पकड़ाए
उमरिया- थाना कोतवाली के बिलासपुर चौकी अंतर्गत ग्राम गिलोथर में पुलिस ने रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने पुलिस से भी कहा सुनी की है। रेत के अवैध उत्खनन के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही में मौके पर एसडीओपी आरके शुक्ला, थाना प्रभारी अलका पटेल सहित पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जाता है कि स्थानीय खनिज माफिया ग्राम गिलोथर से सटे ग्राम बसाडी और आस-पास के नाले से लम्बे समय से रेत का उत्खनन कर रहे है। मुखबिर द्वारा जानकारी के बाद इस मामले पर पुलिस ने दबिश देकर रेत से भरे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस मामले में रेत से भरे जिन दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है, उनमें वाहन नम्बर अंकित नही है। जिन कारणों से पुलिस अब उनके इंजन और चेचिस नम्बर से वाहन मालिक की पतासाजी के प्रयास कर रही है।