8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर,ननद और सास ने मिट्टी तेल डालकर नवविवाहित को था जलाया, इलाज के दौरान हो गई मौत

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद से आरोपियेां को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Mother-in-law burnt the newly weds by pouring kerosene

ससूर,ननद और सास ने मिट्टी तेल डालकर नवविवाहित को था जलाया, इलाज के दौरान हो गई मौत

शहडोल। पपौंध थाना अंतर्गत चितरासी में 25 वर्षीय नवविवाहिता तुलसा कोल पति घनश्याम कोल के आग से जलकर मौत होने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस ने मर्ग प्रकरण कायम कर मामले को जांच में लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी घनश्याम कोल, शंभू कोल, गुडिय़ा कोल, एवं आरती कोल को गिरफ्तार कर लिया।


चरित्र शंका लेकर करते थे मारपीट
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि शादी के बाद से तुलसा के ससूर शम्भू कोल एवं पति घनश्याम कोल शराब पीकर गाली-गलौज करते थे। पति चरित्र शंका को लेकर आए दिन मारपीट करता रहता था। साथ ही दहेज में बाइक की भी मांग करते थे। 8 जून को मृतिका तुलसा कोल की बड़ी ननद आरती ने खाना बनाने का विवाद हो गया। इसके बाद ननद ने उसे जमीन पर गिरा दिया एवं ससूर शंभू कोल एवं सास गुडिय़ा कोल के साथ मिलकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। इससे तुलसा गंभीर रूप से जल गई। गंभीर हालत में तुलसा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।