
जेसीबी की आवाज से शावकों के साथ मूवमेंट में पड़ी खलल, बाघिन ने दो महिलाओं पर किया हमला
शहडोल. बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बफर जोन की सीमा से लगे गांवो की ओर बाघों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। बाघों की गांव की सीमा में मौजूदगी की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। साथ ही आए दिन घटनाएं भी घटित हो रही है। शनिवार को बांधवगढ़ में बाघिन के हमले मामले में नया मोड़ भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाघिन के मूवमेंट में मशीन की तेज आवाज से खलल भी पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि चंसुरा (इंदवार) से लगे जंगल में रेंजर द्वारा शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के आस पास जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। कुछ दूरी पर बाघिन अपने शावकों के साथ मौजूद थी, जो मशीन की आवाज से डरी हुई थी। इसी दौरान जंगल में कुछ महिलाएं लकड़ी बीनने गईं हुई थी तभी झाडिय़ों में छिपी बाघिन ने हमला कर दिया।
सामने खड़ी थी बाघिन, महिला की जान बचाने भिड़ गए वनकर्मी
बाघिन के हमले के बाद महिला भूरी पति मेजाजी कोल उम्र 50 वर्ष को तलाशने वन कर्मी के साथ जब अन्य लोग घटनास्थल पहुंचे तो बाघिन ने एक और महिला के ऊपर भी पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान वनकर्मी ने सूझबूझ से काम करते हुए हाथ में रखी टांगी की धार को बाघिन के तरफ इशारा किया। बाघिन की तेज दहाड़ के बीच वनकर्मी और अन्य ग्रामीण पर शोर करना शुरू कर दिया। बाद में बाघिन महिला को छोड़कर शावकों के साथ भाग निकली।
भटकते रहे परिजन
मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल इलाज के लिए परेशान होते रहे। वन विभाग के लोग समुचित इलाज के लिए अस्पताल तो पहुंचा दिया लेकिन भूखे प्यासे परिजन भटकते रहे।
Published on:
28 Jan 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
