शहडोल

भाजपा में विरोध ! जिपं उपाध्यक्ष बोली- भाजपा की सक्रिय महिला हूं, मुझे मौका दिया जाए

शहडोल। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण के बाद अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। भाजपा ने जिले की दो विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके बाद अब जयसिंहनगर विधानसभा में पुनर्विचार की आवाज उठने लगी है। टिकट वितरण को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

2 min read
Oct 15, 2023
MP Vidhan Sabha Election

उपाध्यक्ष फूलवती सिंह ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए स्व सहायता समूह की दीदियों एवं वरिष्ठजनों के कहने पर पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने विधान सभा क्षेत्र से बाहर के लोगों को टिकट दे दिया। शनिवार को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि मै स्व साहयता समूह की महिला होने के नाते खन्नौधी सीएलएफ की अध्यक्ष हूं जिसमें लगभग 5 हजार महिलाएं सदस्य हैं। इसके साथ ही ब्लॉक गोहपारू के वार्ड क्रमांक 7 से जिला पंचायत का चुनाव समूह की महिलाओं ने जिताया है। साथ ही महिला मंडल गोहपारू में अध्यक्ष पर का दायित्व है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया है। उन्होंने कहा कि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारी पर पुन:विचार किया जाए और भाजपा की सक्रिय महिला होने के कारण एक मौका दिया जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा से शान उल्ला खान, स्व साहयता समूह की सचिव राजकुमारी केवट, शहनाज बेगम, समशाद बेगम, उर्मिला तिवारी, उमा सिंह, श्यामवति ङ्क्षसह, जनकदुलारी ङ्क्षसह सहित समूह की दीदिया उपस्थित रहीं।

लोकायुक्त में शिकायत पर नहीं जवाब दे पाईं फूलवती

हाल ही में फूलवती के खिलाफ लोकायुक्त में भी शिकायत हुई थी। आरोप था कि जानकारी छिपाकर वे स्व सहायता समूह में शामिल हुई है। लोकायुक्त में शिकायत की बात पर वे जवाब नहीं दे पाईं।

16 को शहडोल आएंगे सीएम, मंदिर दर्शन के साथ दो विस में करेंगे आमसभा

चुनाव तिथि तय होते ही अब पार्टी पदाधिकारियों का आना शुरू हो गया है। 10 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आमसभा के बाद अब 6 दिन बाद 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शहडोल आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दो जगहों में आमसभा है। शहडोल के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली कंकाली मंदिर और जैतपुर विधनसभा क्षेत्र के भठिया मंदिर जैतपुर में मुख्यमंत्री चौहान जाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सीएम शिवराज दोनों जगहों पर आमसभा भी करेंगे। मंदिर दर्शन और आमसभा के साथ जयसिंहनगर और जैतपुर विधानसभा क्षेत्र को साधने का प्रयास करेंगे। जानकारी के अनुसार, कंकाली मंदिर में 1 बजे और भठिया मंदिर में 3 बजे दर्शन के लिए सीएम जाएंगे। इसके पूर्व 11 दिन पहले मुख्यमंत्री शहडोल आए थे। वे यहां शहडोल नागपुर ट्रेन को हरी झण्डी दिखाए थे।

Published on:
15 Oct 2023 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर