शहडोल

कांग्रेस में मचा बवाल, गुस्साए नेता जी ने छोड़ी पार्टी, अब थामा BJP का हाथ

पूर्व जनपद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के हाथ ली भाजपा की सदस्यता...

2 min read
Oct 17, 2023
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

शहडोल। कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। टिकट न मिलने से नाराज जनप्रतिनिधि पार्टी का साथ छोंडऩे लगे हैं। जैतपुर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व जनपद अध्यक्ष व कांग्रेस नेता ललन सिंह ने कांग्रेस का साथ छोंडकऱ भाजपा का दामन थाम लिया है। ललन सिंह की जगह कांग्रेस ने जैतपुर विधानसभा से 2018 में हार का सामना कर चुकी उमा धुर्वे पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस में सम्मान न मिलने से नाराज ललन सिंह ने सोमवार को जैतपुर में आयोजित भाजपा की आमसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथो भाजपा की सदस्यता ली है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। ललन सिंह कांग्रेस में लंबे अर्से से सक्रिय थे और पूर्व जनपद अध्यक्ष के साथ ही वर्ष 2013 में वह विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं, हालांकि उन्हे अपने प्रतिद्वंदी जयङ्क्षसह मरावी से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

अब जब भाजपा ने जैतपुर विधानसभा से एक बार फिर से जयसिंह मरावी को प्रत्याशी बनाया है तो ललन ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। ललन की यह नाराजगी कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

समझाई गई मतदान की प्रक्रिया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए उमरिया जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों 89 बांधवगढ़, 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 17 नवंबर 2023 को संपन्न होगा । जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां जोरो पर की जा रही है। जिले में मतदान दलों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में प्रारंभ हो गया है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। प्रथम दिन 550 पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी नंबर 1 को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

Published on:
17 Oct 2023 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर