4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब स्लेट-बत्ती पर प्राइमरी स्कूल के बच्चे करेंगे लिखने का अभ्यास

जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल के पहली और दूसरी के बच्चों को दी जाएगी स्लेट, पेंसिल, रबर और कलर पेंसिल

less than 1 minute read
Google source verification
PS said that children should write calligraphy in slate and light, remember the table

PS said that children should write calligraphy in slate and light, remember the table

शहडोल. जिले के प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा पहली और दूसरी में अध्ययनरत बच्चों को अब स्लेट बत्ती, पेंसिल, रबर और रंगीन पेसिल दी जाएगी। ताकि पढ़ाई के दौरान बच्चों को लिखने का अधिक से अधिक अवसर मिल सके। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र की संचालक आईरीन सिंथिया जेपी द्वारा जिला परियोजना समन्वयक को जारी पत्र के अनुसार कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के दक्षता उन्नयन अंतर्गत लेखन कौशल विकास एवं पाठ्य पुस्तकों में दी गई गतिविधियोंं के अभ्यास के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्लेट बत्ती सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराए जाएगे। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा पहली एवं दूसरी के प्रत्येक विद्यार्थी को एक नग स्लेट, एक पैकेट स्लेट कलम यानि बत्ती, एचबी पेंसिल पांच नग, स्टैण्डर्ड रबर पांच नग और के्रयांस रंगीन पेंसिल 12 नग प्रदान किया जाना है। जिसके लिए संबंधित विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति के खाते में 70 रुपए प्रति विद्यार्थी के मान से राशि भेज दी गई है।