8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

video फुटबॉल खिलाडिय़ों के गांव विचारपुर में ओपन जिम शुरू, फिटनेस में भी आगे रहेंगे खिलाड़ी

16 लाख रुपए खर्च कर तैयार किए 11 सेक्शन का जिम, विधायक ने किया शुभारंभ

Google source verification

फुटबॉल खिलाडिय़ों के गांव विचारपुर में ओपन जिम शुरू, फिटनेस में भी आगे रहेंगे खिलाड़ी
– 16 लाख रुपए खर्च कर तैयार किए 11 सेक्शन का जिम, विधायक ने किया शुभारंभ
पत्रिका लगातार: दो से तीन इपीएस सिंगल कॉलम
शहडोल. जिला मुख्यालय से लगे विचारपुर स्थित स्व. जयपाल मुंडा खेल मैदान में खिलाडिय़ों के लिए ओपन जिम तैयार किया गया है। लगभग 16 लाख की लागत से बनाए गए ओपन जिम का विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कहा कि यह ओपन जिम अब आपकी संपत्ति है। खिलाड़ी, ग्रामीण व खेल प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह इसकी देखरेख करें और इसे सुरक्षित रखें। खिलाड़ी ओपन जिम का अच्छे से उपयोग करें और स्वस्थ रहें साथ ही पढ़ाई भी करें। इस ओपन जिम के बन जाने से बच्चें पढ़ाई के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यायाम कर स्वस्थ्य एवं मजबूत भी होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाएं मुहैया करा रही है। बच्चों के अभिभावकों का दायित्व है कि इसका लाभ नियमित रूप से बच्चों को दिलाएं जिससे पढ़ाई के साथ जिम का उपयोग कर आगे बढ़े और गांव का नाम प्रदेश एवं देश में रोशन करें। यहां के खिलाडिय़ों ने प्रदेश व देश में मान बढ़ाया है। सरकार इन खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान पंच नानबाई कोल, धनप्रकाश बैगा, आशा पासी सहित समाजसेवी सूर्यकांत निराला, शीतल पोद्दार, संतोष लोहानी, संजीव प्रताप सिंह, रवीन्द्र वर्मा, खेल प्रशिक्षक रईस अहमद, धीरज सिंह, प्राचार्य, अजय सोंधिया, आभा त्रिपाठी सहित अन्य समाजसेवी सहित कई खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।
50 हजार की लागत से लगाई फ्लोरिंग
कमिश्नर राजीव शर्मा की पहल पर 11 सेक्शन का यह ओपन जिम 15.50 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया गया है। जिसमें 50 हजार रुपए की लागत फ्लोरिंग में लगाई गई है। इस ओपन जिम से ग्राम विचारपुर सहित आसपास के अन्य ग्रामों एवं शहर के जिम प्रेमियों को लाभ मिलेगा।
बॉक्स
पत्रिका बना आदिवासी खिलाडिय़ों की आवाज
शहडोल के आदिवासी गांव विचारपुर में राष्ट्रीय व राज्य स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी थे। शहडोल के आदिवासी खिलाडिय़ों के सामने साई की टीम भी घबराती थी लेकिन मदद न मिलने से ये खिलाड़ी मजदूरी करने मजबूर थे। पत्रिका की खबर के बाद मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को फोन कर बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। बाद में शहडोल संभाग में 1 हजार से ज्यादा फुटबॉल क्लब बने। विचारपुर में फुटबॉल खेल अकादमी के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अब फिटनेस के लिए ओपन जिम शुरू की है।