19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन जगहों पर हनीमून मनाने जा रहे यहां के लोग…

हनीमून के लिए अपने देश के अलावा विदेशों की भी हो रही बुकिंग

2 min read
Google source verification
People here going to celebrate honeymoon at these places

People here going to celebrate honeymoon at these places

शहडोल - शादी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। और इसके साथ ही हनीमून में जाने के लिए अपने फेवरेट स्पॉट के लिए लोग बुकिंग कराने की शुरुआत भी कर चुके हैं। शहडोल संभाग के ज्यादातर शादी शुदा जोड़ों में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। और इसके लिए कई लोगों ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। देखा जाए तो हनीमून के लिए अपने देश में भी बहुत सारी ऐसी जगह हैं जहां लोग जाना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा अब यहां के लोग विदेशों में भी हनीमून के लिए जाना पसंद कर रहे हैं।

ज्यादातर युवा हनीमून डेस्टिनेशन चूज करते समय इस बात का ज्यादा ख्याल रख रहे हैं। की जिस जगह की सरप्राइज बुकिंग वो करवा रहे हैं, वो उनके पार्टनर को ताउम्र याद रहे। और इसके लिए यहां के नए शादी शुदा जोड़े या तो किसी जानकार से सलाह ले रहे हैं जो अच्छी जगह की उन्हें जानकारी दे सके। या फिर इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं क्योंकि इंटरनेट एक ऐसा माध्यम आज के जमाने में बन गया है। जिससे लोग कहीं की भी जानकारी अपने पास जुटा लेते हैं।

भारत में कई जगहों को यहां के लोग हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर कर रहे पसंद
कश्मीर, श्रीनगर, गोवा , कर्नाटक,उत्तराखंड नैनीताल, जैसलमेर , उदयपुर ऐसी कई जगह हैं जहां पर जाना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो वहीं इसके साथ ही आजकल के ज्यादातर शादीशुदा जोड़े समुद्र तटीय जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं। और इसके लिए लोगों ने बुकिंग भी शुरू करा दी है। जिन लोगों को वाइल्ड लाइफ पसंद है। और सस्ते में ही एक अच्छा हनीमून डेस्टीनेशन चूज करना चाहते हैं तो उनके लिए बांधवगड़ जैसी जगह शानदार लोकेशन बन रहीं हैं। और लोग ऐसी जगहों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा भी भारत में कई ऐसी अलग-अलग जगह हैं जहां पर यहां के लोग जाना पसंद कर रहे हैं।

कई विदेशी जगह भी बन रहे लोगों की पसंद
अपने इस शहर में अब विदेशों में भी लोग हनीमून के लिए जाना पसंद कर रहे हैं। इसके लिए लोगों की पसंद फ्रांस की राजधानी पेरिस, स्विटजरलैंड, कनाडा शिकागो जैसी जगह लोगों की पसंदीदा जगह बन रही है। इसके अलावा भी कुछ लोग अपनी सुविधा के हिसाब से विदेशी जगहों को हनीमून के लिए जूच कर रहे हैं। दूसरे देश में जाकर हनीमून मनाने का कल्चर अपने शहर में तेजी से बढ़ रहा है।

हनीमून में जा रहें हैं तो रहें सावधान
आज के जमाने में खतरा तो हर जगह रहता है। लेकिन अगर आप हनीमून में जा रहे हैं तो थोड़ी सी सावधानी बरत कर आप बड़े खतरों से बच सकते हैं। आजकल होटल बुकिंग में बहुत ज्यादा फर्जीवाड़ा हो रहा है। कहीं ज्यादा पैसे तो कहीं रूम में कैमरे लगे रहते हैं ऐसे जगहों से बचें। और सावधान रहें। यात्रा करते समय सावधानी रखें नहीं आपका हनीमून खराब हो सकता है। इसके अलावा अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें क्योंकि जगह चेंज होने से स्वास्थ्य बिगडऩे का भी खतरा रहता है अगर आप अपने हनीमून ट्रिप में ही बीमार पड़ गए तो फिर आपकी ये ट्रिप खराब हो सकती है।